Viral Video: फ्रांस की रहने वाली ईवा ने 3 नवंबर को सोशल मीडिया पर 22 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'आज मैं अपनी मां को लाल किले से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित जामा मस्जिद दिखाने लेकर गई थी. उन्हें हिंदी नहीं आती, लेकिन हिंदी के 2-3 गाने ऐसे हैं, जिन्हें वो गाती-गुनगुनाती हैं. जैसे ही हम गलियों से होते हुए जामा मस्जिद पहुंचे मेरी मां अचानक से एक गाना गाने लगीं.'
'एक दिन ये हमें मरवाएंगी'
ईवा ने बताया, 'वो गाना था- हरे राम हरे राम, हरे कृष्णा हरे राम. मुझे नहीं पता कि अचानक उन्हें ये गाना गाने का ख्याल कैसे आया. लेकिन यह सुनकर मेरे मन में यही ख्याल आया कि ये हमें मरवाएंगी.' इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए ईवा ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'मेरा मां फ्रांस के बजरंग दल ग्रुप से हैं.'
भूल भुलैया मूवी का गाना
बताते चलें कि यह गाना साल 2007 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म भूल भुलैया का है. इस फिल्म में यह गाना मेन टाइटल ट्रैक था, जिसे नीरज श्रीधर ने गाया था, संगीत प्रीतम ने दिया था और बोल समीर ने लिखे थे. इसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा मुख्य भूमिका में थे.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया रिएक्शन्स
ईवा का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'आपकी मम्मी एकदम धाकड़ हैं. मैं तो उन्हीं की टीम में हूं.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं बंदूक पास में होते हुए भी ऐसा करने की हिम्मत नहीं करूंगा.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'तुम्हारी मां एक सेक्युलर दबंग गर्ल हैं.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'उन्हें बजरंग दल जॉइन करवा दो.'
पांचवे यूजर ने लिखा, 'लगता है तुम अपनी मां से बदला ले रही हो. तुमने उन्हें जामा मस्जिद लेकर गईं, ताकि वे हरे कृष्ण हरे राम गा सकें.'
यह भी पढ़ें:- विदेशी जोड़े ने एक शब्द में किया दिल्ली का वर्णन, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
यह भी पढ़ें:- जिन्हें भाई मानते थे, उन्हीं 12 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का मिला हुक्म; फूट-फूटकर रोया IT मैनेजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं