विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2019

कुत्ते ने दो लोगों को बिठाकर दौड़ाई गाड़ी, देखते रह गए लोग, देखें Viral Video

क्या आपने कभी डॉग को बाइक चलाते देखा है? शायद नहीं, लेकिन इस वीडियो में एक डॉगी गाड़ी दौड़ाता दिख रहा है, वो भी पीछे लोगों को बिठाकर. ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

कुत्ते ने दो लोगों को बिठाकर दौड़ाई गाड़ी, देखते रह गए लोग, देखें Viral Video
कुत्ते ने दो लोगों को बिठाकर दौड़ाई गाड़ी, देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. क्या आपने कभी डॉग को बाइक चलाते देखा है? शायद नहीं, लेकिन इस वीडियो में एक डॉगी गाड़ी दौड़ाता दिख रहा है, वो भी पीछे लोगों को बिठाकर. ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ट्विटर और रेडिट पर ये वीडियो शेयर किया जा रहा है. लोग कुत्ते की खूब तारीफ कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: हरियाणा में सांड खा गया 4 तोला सोना, बाहर निकलवाने के लिए परिवार कर रहा ऐसा

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स गाड़ी के पीछे बैठे हैं और आगे की तरफ कुत्ता गाड़ी का हैंडल पकड़ा है और गाड़ी दौड़ा रहा है. ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कब और कहां का है. किस व्यक्ति ने इसे रिकॉर्ड किया है, इस बात का भी पता नहीं चल पाया है. लेकिन लोग इस वीडियो को बहुत मजेदार बता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद के बेटे ने Amazon से ऑर्डर किया Samsung का फोन, खोला पैकेट तो उड़े होश

देखें VIDEO:

इस वीडियो को ट्विटर यूजर क्लारा सोबर्ग ने शेयर किया है, जिसे अब तक 26 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 1 हजार से ज्यादा लाइक्स और 400 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, ''कुत्ते ने शानदार काम किया, लेकिन उसे हेलमेट लगाना चाहिए था.''

ये भी पढ़ें: पानी में ढूब रहा था कुत्ता, शख्स ने जिंदगी दांव पर लगाकर बचाई जान, देखें VIDEO

एक रेडिट यूजर ने लिखा, ''ये बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है, अगर कोई हादसा हो जाता तो किसे जिम्मेदार ठहराते आप.'' अन्य यूजर ने लिखा, ''ये वीडियो बेहद प्यारा है, लेकिन काफी टेंशन देने वाला भी है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog Driving Bike, Viral Video, Dog Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com