Foreigners riding auto in India: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो गर्दिश में है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. वैसे तो विदेशी पर्यटक भारत आते हैं तो बड़ी-बड़ी गाड़ियां और फाइव स्टार होटल खोजते हैं, लेकिन ये दो ऑस्ट्रेलियाई जरा अलग मिट्टी के बने हैं. इन्होंने अपनी यात्रा के लिए किसी महंगी SUV को नहीं, बल्कि भारत की पहचान माने जाने वाले 'थ्री-व्हीलर' यानी ऑटो रिक्शा को चुना है.
ये भी पढ़ें:-अमेरिका की ठंडी सड़कें देख 'देसी छोरे' का घूमा दिमाग, वीडियो डाल दिखाई तरक्की की असली तस्वीर!
विदेशी मेहमानों का ऑटो वाला स्वैग (Foreign Tourists' Auto Rickshaw Adventure)
वायरल क्लिप में साफ दिख रहा है कि, ये दोनों 'फिरंगी' बिना किसी शिकवे-शिकायत के ऑटो की सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि, जो सुकून उन्हें इस खुली हवा और शोर-शराबे वाली गलियों में मिल रहा है, वो किसी मखमली सोफे पर नहीं मिल सकता।.ये जनाब सिर्फ घूम नहीं रहे, बल्कि भारत की रूह को महसूस कर रहे हैं. लोकल ढाबों का तीखा खाना हो या ट्रैफिक के बीच लोगों से गपशप, इनका अंदाज एकदम कातिलाना है.
India Trip on an Auto by 2 foreigners pic.twitter.com/bffZF2syzK
— Ashish Kumar (@BaapofOption) May 3, 2026
अपनी ही जड़ों से क्यों दूर भागते हैं हम? (Viral Video India travel)
इस वीडियो ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है. वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स चुटकी लेते हुए लिख रहे हैं कि, 'हम हिंदुस्तानी अक्सर अपनी ही देसी चीजों को छोटा समझते हैं. हम ऑफिस जाने के लिए भी बड़ी कार निकालते हैं, जिससे सड़क पर ट्रैफिक का बोझ बढ़ता है और प्रदूषण का धुआं भी. इसके बाद हम ही गर्मी का रोना रोते हैं, लेकिन ये विदेशी हमें आईना दिखा रहे हैं कि असली 'एडवेंचर' सादगी में है. न AC की जरूरत, न बंद शीशे, बस कुदरत और आम जनता से जुड़ाव.'
ये भी पढ़ें:-गार्ड साहब का जलवा! 4 साल में 13000 से 32000 पहुंची सैलरी, ग्रोथ देख कॉर्पोरेट वाले भी भेजने लगे CV
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं