विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2018

Viral Video: हनी सिंह के गाने पर आंटी ने किया जबरदस्‍त डांस, 'पार्टी ऑल नाइट...' पर लगाए जोरदार ठुमके

एक और महिला का वीडियो सामने आया है, जिनका डांस देखकर अच्‍छे-अच्‍छों की बोलती बंद हो जाएगी. 

Viral Video: हनी सिंह के गाने पर आंटी ने किया जबरदस्‍त डांस, 'पार्टी ऑल नाइट...'  पर लगाए जोरदार ठुमके
आंटी के डांस को देखकर हर कोई हैरान रह गया
  • डब्‍बू अंकल के बाद अब एक दूसरी महिला का डांस वीडियो वायरल हो रहा है
  • महिला हनी सिंह के गाने पार्टी ऑल नाइट पर डांस कर रही है
  • महिला ने गाने पर ऐसे ठुमके लगाए कि हर कोई हैरान रह गया
नई द‍िल्‍ली: अगर आपको पार्टियों में नाचना-गाना पसंद है तो यो यो हनी सिंह के 'पार्टी ऑल नाइट...', 'चार बोतल वोडका...' और 'आज ब्‍ल्‍यू है पानी...' जैसे गानों पर आप जरूर थिरके होंगे. लेकिन ये गाने सिर्फ पब और डिस्‍को में ही नहीं बजते बल्‍कि भारतीय शादियों में लोग इन पर जमकर नाचते हैं. वैसे भी इन दिनों ऐसे ढेरों अंकल-आंटी के वीडियो सामने आ रहे हैं जो जबरदस्‍त नाचते हैं मानो उन्‍हें कोई नहीं देख रहा हो. तो अब इसी कड़ी में एक और महिला का वीडियो सामने आया है, जिनका डांस देखकर अच्‍छे-अच्‍छों की बोलती बंद हो जाएगी. 

माधुरी दीक्षित के सामने अंकल ने किया ऐसा डांस, इनके आगे डब्बू डांसर भी फेल
 
aunty dance

इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है, जिसमें एक महिला अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्‍हा के डांस नंबर 'पार्टी ऑल नाइट...' गाने पर डांस कर रही हैं. इस गाने को यो यो हनी सिंह ने गाया है. 

'डब्बू अंकल' को मिला पहला एड, किया धांसू डांस, वायरल हुआ VIDEO
 
aunty dance

महिला ने गाने पर ऐसे ठुमके लगाए कि वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे. साड़ी पहनकर डांस करने वाली इस महिला ने अपने जबरदस्‍त डांस से सभी को हैरान कर दिया. 

छोटी सी बच्ची ने किया पंजाबी गाने पर ऐसा डांस, देखकर आप भी कहेंगे WOW

आप महिला का पूरा डांस यहां देख सकते हैं:

 

बहरहाल, आपका तो नहीं पता लेकिन हमें ये डांस खूब पसंद आया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Dance Video, Party All Night
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com