शाहरुख खान 90 के दशक से अब तक बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. 90 के दशक में जहां उनकी रोमांटिक इमेज ने उन्हें बादशाह बनाया तो वहीं अब एक्शन अवतार में वह किंग कहलाते हैं. उनके भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है, जिसमें बुजुर्ग, मिलेनियल्स और जेनजी ही नहीं बच्चे भी शामिल हैं. ऐसा हम एक वायरल वीडियो को देखकर कह रहे हैं, जिसमें एक बच्ची शाहरुख खान के गानों पर डांस करती हुई और गानों को गुनगुनाती हुई नजर आ रही है. वहीं क्लिप में बच्ची के दादा भी उसे देखकर खुश होते हुए दिख रहे हैं, जिसे फैंस भी पसंद कर रहे हैं.
शाहरुख खान के गाने पर बच्ची का डांस
शाहरुख खान के फैन क्लब @srkaryanknights द्वारा शेयर किए गए वीडियो में घुंघराले बालों वाली छोटी बच्ची खुशी-खुशी कभी खुशी कभी गम के बोल चूड़ियां गाने पर डांस करती हुई और गाती दिख रही है. जबकि उसके दादाजी चुपचाप मुस्कुराते हुए उसे देख रहे हैं. बच्ची हाथ हिलाती है, डांस करती है और अंत में दिल बनाकर प्यार जताती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि हर जनरेशन शाहरुख खान को प्यार करती है.
Every generation loves Shah Rukh Khan ❤ #ShahRukhKhan #KING #SRK https://t.co/1O3FnW4kp6
— Team SRK Aryan Knights Fan Club (@srkaryanknights) November 15, 2026
वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है, जिसके चलते पोस्ट को 54 हजार से ज्यादा व्यूज और 1800 लाइक्स मिल चुके हैं. लोग कमेंट कर रहे हैं कि बच्ची बहुत प्यारी है और दादा-पोती का जोड़ा बहुत स्वीट है. वहीं इस क्यूट जोड़ी के और भी वीडियो अब वायरल होने लगे हैं, जिन्हें फैंस पसंद कर रहे हैं.
किंग के लिए तैयार हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म KING को लेकर चर्चा में हैं, जो 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इसमें सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के अलावा अभिषेक बच्चन और राघव जुयाल भी नजर आने वाले हैं. फिल्म का पहले गाना तू मिल जाए खूब वायरल हो रहा है, जिसे अरिजीत सिंह और एड शीरन ने गाया है. वहीं किंग खान और दीपिका के रोमांस पर फिल्माया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं