विज्ञापन

बंदर बना साइकिल मिस्त्री... पंचर बनाते 'उस्ताद' का वीडियो देख लोग बोले- काम करेगा तभी तो खाएगा

साइकिल का पंचर बनाते नजर आए बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बंदर साइकिल से ट्यूब निकालता दिख रहा है. इस मजेदार वीडियो को लाखों व्यूज मिले हैं और लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

बंदर बना साइकिल मिस्त्री... पंचर बनाते 'उस्ताद' का वीडियो देख लोग बोले- काम करेगा तभी तो खाएगा
साइकिल का पंचर ठीक करता बंदर
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बंदर कुछ ऐसा करता नजर आ रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं. पहली नजर में ऐसा लग रहा है जैसे कोई अनुभवी मिस्त्री साइकिल का पंचर ठीक कर रहा हो, लेकिन जब कैमरा पास जाता है तो पता चलता है कि यह काम एक बंदर कर रहा है.

साइकिल के पहिये से निकालने लगा ट्यूब

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर बड़ी सावधानी से साइकिल के पहिये से ट्यूब निकाल रहा है. उसके हाव-भाव और काम करने का तरीका देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे इस काम का पूरा अनुभव हो. पास में मौजूद एक शख्स ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह वीडियो किस जगह का है.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर suchit.dixit.39 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 5.56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 38 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो लगातार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो पर यूजर्स भी जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आज कमाएगा तो कल खाएगा. दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि बहुत बढ़िया मिस्त्री है, यह सिर्फ साइकिल ही नहीं बल्कि ट्रक के टायर भी ठीक कर देता है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसमें तो मुझे समझ ही नहीं आ रहा कि प्रॉब्लम क्या है. वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 2 पैसे कमा लूं भाई, मैंने सुना है दुनिया पैसे से चलती है. एक यूजर ने लिखा कि उछल-कूद करने से पेट नहीं भरता मित्तर, काम करना पड़ता है. बंदर की यह 'मिस्त्रीगिरी' लोगों को खूब पसंद आ रही है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: 50 साल के व्यक्ति ने नाइट शिफ्ट के बाद दिखाया अपना डेली रूटीन, इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

ये भी पढ़ें: भारत की मेहमाननवाजी की दीवानी हुई विदेशी महिला, बोलीं- यहां के लोग सबसे ज्यादा मददगार, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: मेरे देश के ये हैं असली Gen Z... 50 दिनों में बदल दी गंदी नदी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey Viral Video, Monkey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com