विज्ञापन

भारत की मेहमाननवाजी की दीवानी हुई विदेशी महिला, बोलीं- यहां के लोग सबसे ज्यादा मददगार, वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलियाई यात्री पैज ने भारत यात्रा के दौरान मिले अपनापन, मददगार लोगों और मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की. उन्होंने अपने ट्रैवल एक्सपीरियंस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. जिसमें उन्होंने भारतीयों को दुनिया के सबसे अच्छे से वेलकम करने वाले लोगों में बताया.

भारत की मेहमाननवाजी की दीवानी हुई विदेशी महिला, बोलीं- यहां के लोग सबसे ज्यादा मददगार, वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलियाई यात्री पैज ने भारत यात्रा के दौरान शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
सोशल मीडिया

भारत घूमने आई एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने देश की मेहमाननवाजी और लोगों के मदद करने के तरीके की जमकर तारीफ की है. एक महीने तक भारत में अकेले ट्रैवल करने वाली पैज (Paige) ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि भारत के लोगों ने उन्हें इतना अपनापन दिया कि उन्हें इस देश से प्यार हो गया.

दिल्ली में मिला पहला अच्छा अनुभव

पैज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट paigetravelswell पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि जब वह देर रात दिल्ली पहुंचीं तो उनके होटल के आसपास का रास्ता पैदल चलने वालों के लिए बंद था. ऐसे में उनके उबर ड्राइवर ने सिर्फ उन्हें उतारा ही नहीं, बल्कि खुद उनके साथ होटल तक आया ताकि वह सुरक्षित पहुंच सकें. इस वीडियो पर अब तक 189k से अधिक व्यूज मिल चुके है, वहीं 9.3k लाइक मिले है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दुकानदार ने मुफ्त में दिया सैनिटाइजर

पैज ने आगे बताया कि यात्रा के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर भी उन्हें अनोखा अनुभव मिला. वहां कैशियर के पास छुट्टे पैसे नहीं थे, तो उसने बाकी रकम की भरपाई करने के लिए उन्हें मुफ्त में हैंड सैनिटाइजर दे दिया.

रास्ता दिखाने से लेकर स्कूटर पर छोड़ने तक

पैज ने बताया कि एक बार रास्ता भटकने पर एक महिला उन्हें बस स्टैंड तक छोड़ने गई. वहीं, बारिश में फंसने पर एक रेस्टोरेंट मालिक ने उन्हें अपने स्कूटर से छोड़ा. साथ ही एक बुजुर्ग महिला ने तो उन्हें पकौड़ों की प्लेट भी खिलाई क्योंकि वह चाहती थीं कि विदेशी मेहमान भारतीय स्वाद का अनुभव जरूर करें.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने भारतीय संस्कृति के 'अतिथि देवो भव:' भाव की सराहना की. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "Have a wonderful stay! Your post is refreshing!". वहीं के अन्य यूजर ने लिखा,  "Dear Paige, You are welcome. Glad to know you are enjoying your time the best way in India. Namaste!".  एक यूजर ने कमेंट लिखा,  In all likelihood your skin color and gender worked in your favour. हालांकि कुछ यूजर्स ने कहा कि भारत के अलग-अलग जगहों में लोगों के अनुभव अलग हो सकते हैं. इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने माना कि भारतीयों की मेहमाननवाजी दुनिया भर में खास पहचान रखती है. पैज ने कहा कि अकेली महिला यात्री होने के बावजूद उन्हें भारत में कभी पराया महसूस नहीं हुआ और यही वजह है कि यह देश उनके दिल के बेहद करीब हो गया.

ये भी पढ़ें: 50 साल के व्यक्ति ने नाइट शिफ्ट के बाद दिखाया अपना डेली रूटीन, इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

ये भी पढ़ें: मेरे देश के ये हैं असली Gen Z... 50 दिनों में बदल दी गंदी नदी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ये भी पढ़ें: मैं बाबा टिल्लू... सड़क पर बाबा की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, लोग बोले- यमराज से सीधी पहचान

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australian Solo Female Traveller, Viral Instagram Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com