विज्ञापन

बेंगलुरु में 43 हजार रुपये में कैसे चल जाता है महीना? 22 साल की लड़की का खर्चा सुन लोगों ने कर ली कैलकुलेशन

बेंगलुरु में रहने वाली 22 साल की एक लड़की ने अपने महीनेभर के खर्च का हिसाब सोशल मीडिया पर शेयर किया. 43 हजार रुपये के बजट में किराया, खाना, ऑटो और शॉपिंग का खर्च देखकर लोग हैरान रह गए.

बेंगलुरु में 43 हजार रुपये में कैसे चल जाता है महीना? 22 साल की लड़की का खर्चा सुन लोगों ने कर ली कैलकुलेशन
बेंगलुरु में रहने वाली लड़की ने बताया कैसे रहती है वहां.
  • A 22-year-old shared her Rs 43,000 monthly living expenses in Bengaluru on Instagram
  • She pays Rs 19,000 for a shared 2BHK flat, totaling Rs 38,000 for the entire flat
  • Electricity cost is zero due to a government scheme, according to the post

बेंगलुरु का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले महंगा किराया, लंबा ट्रैफिक और तेजी से खाली होता बैंक बैलेंस आता है. ऐसे में अगर कोई कहे कि वो इस शहर में हर महीने सिर्फ 43 हजार रुपये में आराम से जिंदगी गुजार रही है, तो यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट ने यही दावा किया है. 22 साल की एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल लड़की ने अपने महीनेभर के खर्च का पूरा हिसाब लोगों के सामने रख दिया. फिर क्या था, कुछ लोगों ने उसकी प्लानिंग की तारीफ की तो कुछ ने तुरंत कैलकुलेटर निकाल लिया. देखते ही देखते पोस्ट इंटरनेट की सुर्खियां बन गया और कमेंट सेक्शन में लोगों की राय की बाढ़ आ गई.

19 हजार किराया सुनकर चौंक गए लोग

वायरल पोस्ट के मुताबिक, लड़की अपनी बहन के साथ एक 2BHK फ्लैट में रहती है. उसके हिस्से का किराया 19 हजार रुपये है. यानी पूरे फ्लैट का किराया करीब 38 हजार रुपये बैठता है. बस यहीं से लोगों की उत्सुकता बढ़ गई. कई यूजर्स ने पूछा कि आखिर बेंगलुरु के किस इलाके में इतने किराए में अच्छा फ्लैट मिल रहा है. कुछ लोगों ने तो मजाक में कहा कि लोकेशन भी बता दो, हम भी शिफ्ट होने की तैयारी कर लें.

बिजली का बिल देखकर लोगों को नहीं हुआ यकीन

खर्चों की लिस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान एक ऐसी चीज ने खींचा, जो आज के दौर में लगभग नामुमकिन सी लगती है. लड़की ने बिजली बिल पर खर्च शून्य रुपये बताया. उसका कहना है कि सरकारी योजना की वजह से उसे बिजली के लिए अलग से भुगतान नहीं करना पड़ता. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसी पॉइंट पर सबसे ज्यादा सवाल पूछे.

खाना, ऑटो और कैफे का भी पूरा हिसाब

लड़की के मुताबिक, वो और उसकी बहन हर महीने करीब 7 हजार रुपये किराना और घरेलू मदद पर खर्च करती हैं. वहीं रोज ऑटो से आने-जाने में करीब 7 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं. इसके अलावा कैफे, बाहर खाना और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के लिए करीब 5 हजार रुपये अलग से रखे जाते हैं. शॉपिंग और घर आने-जाने का खर्च जोड़ दिया जाए तो कुल मासिक खर्च करीब 43 हजार रुपये तक पहुंच जाता है.

इंटरनेट पर छिड़ी बहस

पोस्ट वायरल होने के बाद कमेंट्स की भरमार लग गई. किसी ने कहा कि उसका सिर्फ वीकेंड खर्च ही इससे ज्यादा हो जाता है, तो किसी ने लड़की की बजट मैनेजमेंट स्किल की तारीफ की. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बेंगलुरु में इतने लिमिटेड बजट में रहना हर किसी के बस की बात नहीं. फिलहाल ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है और लोग अब भी यही सोच रहे हैं कि आखिर 43 हजार रुपये में बेंगलुरु की जिंदगी कैसे चल रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Cost Of Living, Monthly Expenses, Corporate Professional, Zara Hatke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com