विज्ञापन

'इतना खर्चा तो नॉर्मल है' 21 साल की लड़की ने शेयर किया गुड़गांव का मंथली बजट, लोग बोले- बेंगलुरु सस्ता लगने लगा

सोशल मीडिया पर इन दिनों गुड़गांव में अकेली रह रही एक 21 साल की लड़की ने अपने महीने भर के खर्चे का ऐसा हिसाब दिया कि, देखने वाले दंग रह गए, जिसके बाद इंटरनेट पर बड़े शहरों में रहने के खर्च को लेकर एक मजेदार बहस छिड़ गई है.

'इतना खर्चा तो नॉर्मल है' 21 साल की लड़की ने शेयर किया गुड़गांव का मंथली बजट, लोग बोले- बेंगलुरु सस्ता लगने लगा
गुड़गांव में अकेले रहना कितना महंगा है? लड़की ने पाई-पाई का हिसाब देकर सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
chahatsdiary

43K Monthly Budget Video: बड़े शहरों में अकेले रहना और अपनी जेब के खर्चों को कंट्रोल करना आसान काम नहीं होता. हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर चाहत यादव ने जब अपने एक महीने का खर्च लोगों के सामने रखा, तो कई वर्किंग यूथ को अपनी ही कहानी याद आ गई. चाहत ने बताया कि उन्होंने जुलाई के महीने में कुल 43,096 रुपये खर्च किए. चाहत ने मकान के किराये से लेकर शॉपिंग और पेट्रोल तक पूरे 43,096 रुपये का बजट सोशल मीडिया पर रख दिया. उन्होंने बहुत ही ईमानदारी से अपने हर एक खर्चे का हिसाब देते हुए लोगों से पूछा कि, 'क्या इतना खर्च होना चिंता की बात है.' 

ये भी पढ़ें:-'20 मिनट तक रोई, फिर खुद को संभाला' जॉब से निकाले जाने के बाद ऑफिस के बाहर लड़की ने बनाया वीडियो, इंटरनेट पर छलका लोगों का दर्द

किराया, राशन और शॉपिंग...जानिए कहां उड़े कितने पैसे (Gurgaon Girl Viral Monthly Budget)

वीडियो में चाहत ने बताया कि, 43 हजार के बजट में सबसे बड़ा हिस्सा मकान के किराये का था. वो 1RK अपार्टमेंट के लिए हर महीने 15,000 रुपये देती हैं. वहीं बिजली का बिल 2,000 रुपये आया है. इसी तरह जिम और दूसरी मेंबरशिप पर 1,800 रुपये खर्च हुए हैं. स्कूटी के पेट्रोल और मेंटनेंस में 2,142 रुपये खर्च हो गए. वहीं खाने-पीने और राशन पर 6,879 रुपये लगे, जबकि शॉपिंग पर 12,805 रुपये और बाहर घूमने फिरने पर 2,470 रुपये खर्च हुए. चाहत ने खर्चों का ये हिसाब देते हुए ये बात साफ कर दी हैं कि, इसमें उन्होंने इन्वेस्टमेंट शामिल नहीं की है.

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन्स (Internet Reaction On Gurgaon Cost Of Living)

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो chahatsdiary नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'निवेशों को छोड़कर.' इस वीडियो को अब तक 4 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो के आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोग गुड़गांव के महंगे खर्चों पर बात करने लगे. एक ओर जहां कुछ लोगों ने कहा कि, 'आज के दौर में बड़े शहर में अकेले रहते हुए इतना खर्च होना बहुत ही नॉर्मल बात है.' वहीं कुछ यूजर्स ने चुटकी लेते हुए लिखा कि, 'ये वीडियो देखने के बाद तो अब बेंगलुरु भी सस्ता लगने लगा है.' एक अन्य यूजर ने मजे में लिखा कि, 'ये तो मेरे खर्च का आधा है, चिंता तो मुझे करनी चाहिए.'

ये भी पढ़ें:-'टूटी चप्पल सिलकर पहनती है' Gen Z पर उठते सवालों के बीच Zoho CEO श्रीधर वेम्बू ने सुनाई अपनी यंग एंप्लॉय की दर्दभरी स्टोरी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurgaon Woman, Monthly Expense, Gurgaon Cost Of Living, Monthly Budget, Metro City
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com