विज्ञापन

Viral: बचपन में मां से किया था एक वादा... सालों बाद बेटे ने जो किया, VIDEO देख भर आएंगी आंखें

उत्तराखंड के योगेश रावत ने बचपन का वादा निभाते हुए अपनी मां को पहली बार हेलीकॉप्टर की सैर कराई. इस वायरल वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए. वीडियो के कमेंट में सभी लोग बेटे की खूब तरीफ कर रहे हैं.

Viral: बचपन में मां से किया था एक वादा... सालों बाद बेटे ने जो किया, VIDEO देख भर आएंगी आंखें
उत्तराखंड के बेटे ने मां को कराई हेलीकॉप्ट की सैर
सोशल मीडिया

कहते हैं मां-बाप के सपने पूरे करने से बड़ी कोई खुशी नहीं होती है. ऐसा ही एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. उत्तराखंड के एक शख्स ने बचपन में अपनी मां से किया वादा सालों बाद पूरा किया. उसने पहली बार अपनी मां को हेलीकॉप्टर की सैर कराई. इस खास पल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शख्स ने बचपन में किया था वादा

यह वीडियो मुंबई के कंटेंट क्रिएटर योगेश रावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में वह कार में अपनी मां के साथ बैठे नजर आते हैं. योगेश बताते हैं कि बचपन में उन्होंने अपनी मां से वादा किया था कि एक दिन उन्हें हेलीकॉप्टर में जरूर बैठाएंगे. अब आखिरकार वह दिन आ ही गया.

पहले लगा डर और फिर चेहरे पर आई मुस्कान

वीडियो में मां-बेटा हाथ पकड़कर हेलीकॉप्टर की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं. हेलीकॉप्टर को करीब से देखकर मां थोड़ी घबरा जाती हैं. उड़ान के दौरान भी वह बेटे का हाथ कसकर पकड़े रहती हैं. लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्टर आसमान में पहुंचता है और पहाड़ों, हरियाली और घुमावदार सड़कों का खूबसूरत नजारा दिखने लगता है. यह सब नजारा देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई.

कमेंट में लोगों ने बेटी की तारीफ की

वीडियो पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया. कई यूजर्स ने कहा कि मां के चेहरे पर दिख रही खुशी ही इस वीडियो की सबसे बड़ी खूबसूरती है. कुछ लोगों ने लिखा कि बचपन का वादा निभाने वाले बेटे कम ही होते हैं. वहीं कई यूजर्स ने अपने माता-पिता को पहली उड़ान, पहली ट्रेन यात्रा या पहली छुट्टी पर ले जाने के अनुभव भी शेयर किए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: Video Viral: एक हादसे ने पैर छीन लिया, लेकिन हौसला नहीं... अब एक पैर से अमरनाथ यात्रा कर रही नेहा

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में 300 साल पुरानी बावड़ी फिर हुई जीवित, शिवलिंग जैसी संरचना, देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में शामिल हुईं महाराष्ट्र में जन्मी प्राजक्ता, सोशल मीडिया पर किसी ने कहा 'गर्व', तो किसी ने पूछा, 'सेलिब्रेट क्यों करें'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Helicopter Ride, Viral Video, Uttarakhand News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com