विज्ञापन

Video Viral: एक हादसे ने पैर छीन लिया, लेकिन हौसला नहीं... अब एक पैर से अमरनाथ यात्रा कर रही नेहा

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आ रहे हैं. इन्हीं श्रद्धालुओं के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जो बता रहा है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकता. अहमदाबाद की रहने वाली नेहा भट्ट एक पैर से अमरनाथ यात्रा पर निकली हैं और उनका जज्बा हर किसी को प्रेरित कर रहा है.

Video Viral: एक हादसे ने पैर छीन लिया, लेकिन हौसला नहीं... अब एक पैर से अमरनाथ यात्रा कर रही नेहा
सोशल मीडिया

'जिसने एक पैर खोया, उसने हिम्मत नहीं खोई...' यह कहानी है अहमदाबाद की नेहा भट्ट की. जिस रास्ते पर दो पैरों से चलना भी आसान नहीं होता, उस रास्ते पर एक शिव भक्त सिर्फ एक पैर और अटूट हौसले के दम पर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकल पड़ी है. दरअसल, एक दर्दनाक हादसे ने उनका एक पैर छीन लिया, लेकिन बाबा भोलेनाथ में उनकी आस्था और जिंदगी से लड़ने का जज्बा नहीं छीन सका. अब नेहा एक पैर के सहारे बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए कठिन चढ़ाई चढ़ रही हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी पोस्ट इन दिनों खूब वायरल हो रही है. हर कोई उनके हौसले को सलाम कर रहा है और कह रहा है कि जब विश्वास इतना मजबूत हो, तो मंजिल खुद रास्ता बना लेती है. नेहा की वायरल पोस्ट पर लोग कमेंट में 'हर-हर महादेव' लिखकर हौसला बढ़ा रहे हैं.

नेहा ने एक हादसे में गंवा दिया पैर

वायरल पोस्ट के अनुसार, नेहा भट्ट ने एक हादसे में अपना एक पैर गंवा दिया था. इसके बावजूद उन्होंने जिंदगी से हार नहीं मानी. अब वह करीब 16 किलोमीटर की कठिन अमरनाथ यात्रा पूरी करने के लिए निकली हैं. उनका यह साहस सोशल मीडिया पर लोगों की खूब तारीफ बटोर रहा है.

पहले भी कर चुकी हैं केदारनाथ की कठिन चढ़ाई

वायरल पोस्ट के अनुसार, नेहा के लिए यह पहली कठिन धार्मिक यात्रा नहीं है. इससे पहले वह एक पैर के सहारे करीब 22 किलोमीटर की केदारनाथ यात्रा भी पूरी कर चुकी हैं. बाबा केदार के दर्शन के बाद अब उनका अगला लक्ष्य बाबा अमरनाथ के दर्शन करना है.

वीडियो पर लोग कर रहे हैं सलाम

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Nehaa Bhatt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि करीब 200 लाइक्स भी मिल चुके हैं.

कमेंट में गूंजा 'हर-हर महादेव'

वीडियो देखने के बाद लोग नेहा के हौसले को सलाम कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "एक पैर से अमरनाथ यात्रा, सच में इंस्पिरेशनल." दूसरे ने लिखा, "जय बाबा बर्फानी." वहीं कई लोगों ने "हर-हर महादेव" और दिल वाले इमोजी के साथ नेहा का उत्साह बढ़ाया. यह वीडियो लोगों को यह संदेश दे रहा है कि हौसले के आगे कोई भी मंजिल बड़ी नहीं होती.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में 300 साल पुरानी बावड़ी फिर हुई जीवित, शिवलिंग जैसी संरचना, देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें: वर्दी में असली हीरो... गरीब बच्चों के लिए मुफ्त पाठशाला चलाने वाले हेड कांस्टेबल ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे पढ़ती रही बच्ची, मां बेचती रही फूल... दिल छू लेने वाला VIDEO हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AMARNATH YATRA 2026, Amarnath Yatra Route, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com