विज्ञापन

US की रिमोट कंपनी ने भारतीय डेवलपर को नोटिस पीरियड का पैसा देने से रोका, ₹1 लाख के लिए दी कानूनी धमकी!

एक भारतीय डेवलपर ने रेडिट पर अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि कैसे एक अमेरिकी स्टार्टअप ने उनका 45 दिनों का नोटिस पीरियड का भुगतान रोक दिया और लैपटॉप अलाउंस के ₹1 लाख वापस वसूलने के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहा है.

US की रिमोट कंपनी ने भारतीय डेवलपर को नोटिस पीरियड का पैसा देने से रोका, ₹1 लाख के लिए दी कानूनी धमकी!
'इस्तीफा दिया तो कंपनी ने दिखाई औकात', US स्टार्टअप ने भारतीय डेवलपर की सैलरी रोकी, ₹1 लाख के लिए दी केस करने की धमकी!
NDTV

New Delhi: विदेशी कंपनियों में घर बैठे 'रिमोट जॉब' करने का क्रेज भारतीय टेक प्रोफेशनल्स में तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन, आकर्षक सैलरी पैकेज के पीछे छिपे रिस्क का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) के r/developersIndia कम्युनिटी पर एक भारतीय सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया है कि कैसे एक अमेरिकी रिमोट स्टार्टअप (US Remote Startup) ने इस्तीफा (Resignation) देने के बाद उनका हैरेसमेंट शुरू कर दिया है. कंपनी न सिर्फ उनके नोटिस पीरियड का पैसा देने से मुकर गई, बल्कि उल्टा 1 लाख रुपये की रिकवरी के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रही है.

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित डेवलपर ने रेडिट पोस्ट में बताया कि उन्होंने अमेरिका के डेलावेयर में स्थित एक रिमोट स्टार्टअप से इस्तीफा दिया था. उनके जॉब कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, नौकरी छोड़ने के लिए दोनों पक्षों की तरफ से 45 दिनों का लिखित नोटिस पीरियड देना अनिवार्य था. नियमों का पालन करते हुए डेवलपर ने अपना इस्तीफा सौंपा और पूरे 45 दिन काम करने की इच्छा जताई. लेकिन ट्विस्ट तब आया जब कंपनी ने मनमाने ढंग से एक बिना साइन वाले ईमेल के जरिए उनके 45 दिनों के नोटिस पीरियड को घटाकर सिर्फ 1 दिन कर दिया और उन्हें तुरंत रिलीज करने की बात कही. इसके साथ ही कंपनी ने नोटिस पीरियड के बचे हुए दिनों का भुगतान (Notice Pay) करने से साफ मना कर दिया.

US remote startup refused my 45-day notice, won't pay, and wants ₹1L laptop refund. Need advice.
by u/Inevitable_Tennis889 in developersIndia

लैपटॉप अलाउंस पर फंसा पेंच

विवाद सिर्फ सैलरी रोकने तक सीमित नहीं रहा. जॉब कॉन्ट्रैक्ट की एक शर्त के अनुसार, यदि कर्मचारी 1 साल से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे 1 लाख रुपये का लैपटॉप अलाउंस कंपनी को वापस लौटाना होगा. चूंकि कंपनी ने डेवलपर का 45 दिनों का नोटिस पे रोक लिया था, इसलिए पीड़ित ने एक व्यावहारिक रास्ता निकाला. उन्होंने कंपनी को प्रस्ताव दिया कि वे इस 1 लाख के लैपटॉप अलाउंस को उनके रोके गए नोटिस पीरियड की सैलरी के साथ अडजस्ट कर लें.

को-फाउंडर ने दी धमकी

हालांकि, कंपनी ने डेवलपर के इस सेट-ऑफ प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया. आरोप है कि इसके बाद स्टार्टअप के एनआरआई को-फाउंडर ने डेवलपर को डराना शुरू कर दिया. को-फाउंडर ने धमकी दी कि यदि डेवलपर ने तुरंत कैश या बैंक ट्रांसफर के जरिए 1 लाख नहीं लौटाए, तो वे भारत में मौजूद अपनी इनवेस्टर लीगल टीम का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराएंगे.

(अस्वीकरण: यह कहानी रेडिट पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)

ये भी पढ़ें:- 'आज मंगलवार है चूहें को बुखार है' गाने पर डांस करके बच्चों को पढ़ाती है यह टीचर, करोड़ों लोग देखते हैं वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reddit Trending Story, Startup India, US Startups, Notice Period, Resignation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com