विज्ञापन

21 साल के लड़के को आया शादी का रिश्ता, मां ने किया रिजेक्ट; लड़की की फोटो देख युवक बोला- 'इस मुस्कान के लिए तो जान दे दूं'

लड़की तस्वीर देखने के बाद लड़के के मुंह से सिर्फ दो ही सवाल निकले. पहला- इतनी सुंदर लड़की मुझे कैसे मिल सकती है? दूसरा- काश मम्मी ने ना बोलने से पहले मुझसे पूछ लिया होता.

21 साल के लड़के को आया शादी का रिश्ता, मां ने किया रिजेक्ट; लड़की की फोटो देख युवक बोला- 'इस मुस्कान के लिए तो जान दे दूं'
'कम से कम मुझसे तो पूछ लिया होता...' मां ने एक झटके में मना किया रिश्ता, फिर लड़की की तस्वीर देख पछताया कॉलेज स्टूडेंट!
Unsplash

Reddit Trending Today: 21 साल की उम्र, कॉलेज का आखिरी साल और जेब बिल्कुल खाली... ऐसे में अगर अचानक घर पर शादी का रिश्ता आ जाए, तो घरवाले क्या कहेंगे? जाहिर है, 'अभी बच्चा है' या 'पहले कुछ कमा तो ले'. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर एक ऐसा ही बेहद मजेदार किस्सा गुरुवार को वायरल हुआ है. यहां एक कॉलेज स्टूडेंट की मां ने उसका आया हुआ रिश्ता यह कहकर एक झटके में ठुकरा दिया कि 'लड़का अभी बेरोजगार है'. लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ, जब लड़के ने चुपके से उस लड़की की तस्वीर देख ली. फोटो देखते ही लड़के के जज्बात ऐसे बदले कि वह खुद को यह कहने से नहीं रोक पाया- 'मम्मी, मना करने से पहले कम से कम एक बार मुझसे तो पूछ लिया होता.'

दादी की सहेली लाई थीं अपनी पोती का रिश्ता

यह किस्सा रेडिट पर r/TwentiesIndia कम्युनिटी थ्रेड पर वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है, 'मैं 21 साल का लड़का हूं और अभी कॉलेज के आखिरी साल में हूं. इसलिए जब मेरी दादी को अपनी एक सहेली से मेरे लिए शादी का रिश्ता मिला, तो मुझे काफी हैरानी हुई. उनकी सहेली चाहती थीं कि उनकी पोती (जो 20 साल की है, यानी मुझसे बस कुछ महीने छोटी) की शादी मुझसे हो जाए. जाहिर है, वे इस रिश्ते के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक थीं.

I got a marriage proposal yesterday but mom rejected it
by u/Sysyphus_aint_happy in TwentiesIndia

मेरी दादी ने यह बात मेरी मां को बताई क्योंकि वह खुद इस रिश्ते को ठुकराना नहीं चाहती थीं और अपनी सहेली के सामने शर्मिंदा भी नहीं होना चाहती थीं. मेरी मां बात समझ गईं और उन्होंने साफ-साफ मना कर दिया. वजह साफ थी, मैं अभी बहुत छोटा हूं और कोई नौकरी भी नहीं करता.

इतनी खूबसूरत लड़की मुझे कैसे मिल सकती हैं?

यह सब सुनकर मजाक जैसा लगा, लेकिन जब मैंने उस लड़की की फोटो देखी, तो सच में मुझे लगा कि काश 'ना' कहने से पहले मुझसे भी पूछा गया होता. इतनी खूबसूरत लड़की भला मुझे कैसे मिल सकती थी? और जब मैं 'खूबसूरत' कहता हूं, तो मेरा मतलब 'हॉट' या आकर्षक होने से नहीं है, बल्कि ऐसी खूबसूरती से है जिसे देखकर मन करे कि 'तुम्हारी एक मुस्कान के लिए मैं अपनी जान भी दे दूं'.

'उस एक फोटो ने दिमाग में हलचल मचा रखी है'

जाहिर है, मैं अभी बहुत छोटा हूं, लेकिन उस फोटो ने पूरे दिन मेरे दिमाग में हलचल मचाए रखी.'

नेटिजन्स के आए मजेदार कमेंट्स

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर मजे लेना शुरू कर दिए हैं:-

एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, 'भाई, अपनी मम्मी से जाकर कहो कि वो लड़की वालों से दोबारा बात करें, क्योंकि तुम अब उस लड़की के ख्यालों से बाहर नहीं निकल पा रहे हो.'

इस पर दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए रिप्लाई किया, 'ऐसा मत करना भाई, नहीं तो घर में भयंकर पिटाई हो जाएगी. मम्मी सीधा पढ़ ले नालायक बोलते हुए चप्पल मारेंगी.'

एक अन्य यूजर का कहना था, 'यह कहानी देश के हर मिडिल क्लास लड़के की है, जहां दिल हमारा धड़कता है लेकिन हमारी खाली जेब के फैसले मम्मी-पापा ही लेते हैं.'

ये भी पढ़ें:- पृथ्वी पर पानी और जीवन कहां से आया? बेडरूम में गिरे अंतरिक्ष के इस एक पत्थर ने खोल दिया अरबों साल पुराना राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reddit Trending Story, Marriage Proposal, Arranged Marriage, Viral News, Zara Hatke News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com