कहीं घूमने जाना हो तो ट्रिप से जरूरी हर सामान का ध्यान रखा जाता है. क्या पहनेंगे, कहां ठहरेंगे, कहां कहां घूमने जाएंगे. इस दौरान कितने लोग ऐसे होते हैं जो मोबाइल डाटा ककी भी फिक्र करते हों. शायद जो लोग अपने ही देश में घूमने जा रहे हों, उन्हें इस बात की फिक्र नहीं होती होगी. लेकिन जो लोग विदेश जाते हैं वो ये जरूरी बात भूल जाएं तो लौटने के बाद मोबाइल कंपनी का बिल पूरी ट्रिप का मजा खराब कर सकता है. यूएस के एक कपल के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ. जो छुट्टियां मनाकर लौटे तो मोबाइल कंपनी का बिल देखकर उनके होश उड़ गए.
कंपनी ने थमाया करोड़ों का बिल
फ्लोरिडा के रहने वाली एक कपल ने स्विटजरलैंड (Switzerland) घूमने कका प्लान बनाया. एक शानदार ट्रिप बिता कर वो वापस लौटे तो फोन कंपनी का बिल देखकर उनके होश ही उड़ गए. एबीसी एक्शन न्यूज के मुताबिक टी मोबाइल कंपनी ने उन्हें 143,442.74 डॉलर का बिल भेज दिया. ये कपल करीब तीस साल से टी मोबाइल का ही कस्टमर है. और विदेश जाने से पहले उसने डाटा प्लान्स के बारे में दरियाफ्त भी की थी. एबीसी एक्शन न्यूज के मुताबिक तब उन्हें बताया गया कि उनका प्लान कवर है. लेकिन वापस लौटते ही उन्हें भारी भरकम बिल देखने को मिला. जबकि उन्होंने इस दौरान सिर्फ 9.5 गीगा बाइट्स डाटा ही यूज किया था. इस बारे में कंपनी से सवाल करने पर उन्हें जवाब मिला कि उनका बिल बिलकुल ठीक है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस तरह छूटी जान
कंपनी का ये रवैया इस कपल को बिलकुल पसंद नहीं आया. जिसके बाद उन्होंने पहले तो कंपनी से ही संपर्क की कोशिश की. वहां से सही जवाब न मिलने पर उन्होंने कानूनी मदद ली ताकि बिल को चैलेंज कर सके. इसके बाद मीडिया ने भी इस केस में दखल दिया. जिसके बाद कंपनी ने रिस्पॉन्स दिया और कपल को उनकी रकम वापस मिल सकी. इस किस्से से ये साफ हो गया कि कहीं भी घूमने जाएं तो डाटा प्लान्स से जुड़ी पूरी जानकारी लेकर ही निकलें.
ये Video भी देखें: Bulandshahr में पवन ने UPSC Exam में 239वीं Rank हासिल कर कायम कर दी है एक मिसाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं