Man hangs from moving train slips while recording reel: सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट करने का ट्रेंड युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कई बार ये स्टंट उनकी जान पर भी बन आते हैं. ऐसा ही एक खतरनाक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां एक युवक इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल बैठा. वह चलती ट्रेन से लटककर स्टंट कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो में क्या दिखा? लोगों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया (man hangs from train)
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक चलती ट्रेन के दरवाजे से लटका हुआ है और खुद को एक हाथ से पकड़कर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह अपना संतुलन खो देता है और नीचे गिर जाता है. इस घटना को देख ट्रेन में सवार अन्य यात्री भी चौंक जाते हैं. यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस तरह के स्टंट करने वालों को कड़ी नसीहत दे रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह की हरकतें बेहद खतरनाक हो सकती हैं. कई लोगों ने रेलवे अधिकारियों से अपील की है कि इस तरह के स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे (man performs risky stunt on moving train)
यह पहली बार नहीं है जब किसी युवक ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली हो. इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां युवा खतरनाक स्टंट करते हुए गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं या उनकी जान चली गई है. आलम ये है कि, सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग रील्स बनाने की होड़ में युवा अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे हैं. इस तरह की घटनाओं से सीख लेकर सभी को सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता देनी चाहिए.
रेलवे प्रशासन ने दी चेतावनी (man falls from moving train)
रेलवे अधिकारियों ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में इस तरह के खतरनाक स्टंट करने से बचें. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे स्टंट न सिर्फ जानलेवा हैं, बल्कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं.
ये भी देखेंः- समंदर के बीच है ये नुकीला रहस्यमयी टापू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं