UP Bride Fires Gunshots In The Air: शादी फंक्शन में अक्सर लोग अपनी खुशी जाहिर करते हुए बम-पटाखे चलाते नजर आते हैं, लेकिन कई जगह कुछ लोग शादियों में सरेआम बंदूक से फायरिंग करते और रिवॉल्वर लहराते नजर आते हैं. ऐसा नजारा कब मातम में बदल जाए कह नहीं सकते. अक्सर शादियों में बंदूक से फायरिंग करने के मामले लगातार सामने आते हैं. वहीं कई बार तो बंदूक से हवा में फायरिंग करते हुए लोग जाने-अनजाने अन्य लोगों को भी मौत के घाट उतार देते हैं. कानूनी कार्रवाई के बाद भी कुछ लोग मानने को तैयार नहीं होते, जिसके चलते कई बार खुशी का आंगन मौत के मातम में बदल जाता है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें स्टेज पर बैठी दुल्हन बड़ी स्टाइल में पिस्टल से हवा में फायरिंग करती नजर आ रही है.
यहां देखें वीडियो
हाथरस (UP) में दुल्हन ने स्टेज पर दनादन दागी गोलियां, पुलिस ने किया केस दर्ज pic.twitter.com/LVRGbQOcp0
— NDTV India (@ndtvindia) April 10, 2023
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हाल ही में धड़ल्ले से वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हाथरस का बताया जा रहा है, जहां जयमाल के बाद स्टेज पर बैठी दुल्हन बगल में बैठे दूल्हे 'मियां' के सामने अचानक पिस्टल से हवा में फायरिंग कर देती है. इस दौरान वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं. एक ओर जहां घराती-बराती की सिट्टी-पिट्टी गुम नजर आती है. वहीं दूसरी ओर दूल्हे 'मियां' के चेहरे पर 12 बजे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो दुल्हन गोली चलाने में अच्छी-खासी अभ्यस्त है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंच गया है, जिसके बाद पुलिस वीडियो की जांच करने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि, यह वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस का है. बताया जा रहा है कि, बीते शुक्रवार द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन को स्टेज पर ले जाया गया. इसके बाद स्टेज पर दूल्हे बगल में बैठी दुल्हन को एक शख्स रिवॉल्वर थमा देता है, जिसके बाद दुल्हन बिना देरी किए एक के बाद एक कई गोलियां हवा में दाग देती है. पुलिस के मुताबिक, वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही दुल्हन के परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी.
मध्य प्रदेश : ओंकारेश्वर की नर्मदा नदी में फंसे 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं