विज्ञापन
This Article is From May 30, 2019

BSP नेता गर्लफ्रेंड को पास कराने के लिए लीक करा रहा था MBA के पेपर, बनाना चाहता था Topper

यूपी (UP) के अलीगढ़ (Aligarh) में हैरान करने वाली खबर आ रही है. फिरोज आलम (Firoz Alam) को एमबीए (MBA) का परीक्षा पेपर लीग (MBA Paper Leak) कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Also Read in
BSP नेता गर्लफ्रेंड को पास कराने के लिए लीक करा रहा था MBA के पेपर, बनाना चाहता था Topper
BSP नेता गर्लफ्रेंड को पास करना के लिए लीक करा रहा था MBA के पेपर.

यूपी (UP) के अलीगढ़ (Aligarh) में हैरान करने वाली खबर आ रही है. फिरोज आलम (Firoz Alam) को एमबीए (MBA) का परीक्षा पेपर लीग (MBA Paper Leak) कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. फिरोज आलम बसपा (Bahujan Samaj Party) नेता है, वो पेपर लीक इसलिए करा रहा था ताकि वो गर्लफ्रेंड को टॉप करा सके. उसकी गर्लफ्रेंड अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University-AMU) से एमबीए कर रही थी. स्टाफ के साथ मिलकर वो एमबीए का पेपर लीग कराने के फिराक में था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

शख्स को Railways App पर दिखे अश्लील एड, शिकायत की तो IRCTC ने कहा- 'हिस्ट्री डिलीट करिए और...'

फिरोज आलम को राजा के नाम से जाना जाता है. उसने कुबूल किया है कि वह अपनी प्रेमिका की मदद करने के ले लिए पेपर लीक करा रहा था. उसने एएमयू के कर्मचारी इर्शाद से पेपर लीक कराने की कोशिश की थी. उसने इर्शाद को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पर्मानेंट करने का वादा किया था. 

गिरफ्त में आए 'आतंकी' निकले ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की फिल्म के साइड एक्‍टर, बाहर आए थे सिगरेट पीने, पुलिस ने दबोचा तो...

फिरोज ने गर्लफ्रेंड को वादा किया था कि वो परीक्षा से पहले पेपर लीक कराकर लाकर देगा. उसने गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फर्जी पेपर लाकर दे दिया. लेकिन जब लड़की को पता चला कि ये पेपर फर्जी है तो दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई और लड़की ने बात करना बंद कर दिया. 

2019 Cricket World Cup: Madame Tussauds ने दिया विराट कोहली को सम्मान, 'क्रिकेट के मक्का' में किया ऐसा

जिसके बाद फिरोज ने पेपर लीक कराने का फैसला लिया. फिरोज अपने दोस्त हैदर से मिला और वहीं से उसकी मुलाकात इर्शाद से हुई. पुलिस के मुताबिक, गर्लफ्रेंड का पता अभी तक नहीं चल पाया है. 

जिस पंडित ने कराई थी शादी, उसी के साथ फरार हो गई दुल्हन, साथ ले गई Gold और पैसे

एसएसपी आकाश के मुताबिक पुलिस ने उस कमरे को सील कर लिया है जहां पर वे सभी आरोपी मिला करते थे. फ्लैट हैदर के चाचा तहसीम सिद्दिकी का है. रिपोर्ट के मुताबिक सिद्दिकी सपा नेता अखिलेश यादव का करीबी बताया जाता है. एसएसपी ने बताया- ये गैंग पेपर को 2,000 रुपए पर व्यक्ति बेचने की प्लानिंग कर रही थी. इसके लिए ग्रुप भी बना लिया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Aligarh, BSP, BSP Leader Feroz Alam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com