विज्ञापन

CM योगी को नन्ही बच्ची का खास तोहफा, मूंग दाल नमकीन देखकर बोले- इसे ब्रांड बनाइए

'एक जनपद-एक व्यंजन' प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक भावुक पल चर्चा में आ गया, जब एक छोटी बच्ची ने उन्हें अपनी मां के हाथों से बनी मूंग दाल नमकीन का पैकेट भेंट किया.

CM योगी को मिला खास तोहफा
NDTV
  • CM योगी को एक छोटी बच्ची ने मूंग दाल की नमकीन का पैकेट गिफ्ट किया था, जिसे उनकी मां ने बनाया था
  • मुख्यमंत्री ने इस उत्पाद की बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग की आवश्यकता पर जोर दिया और बच्चों को मंच पर बुलाया
  • उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और स्थानीय उत्पादों को उपहार के रूप में अपनाने की अपील की

‘एक जनपद-एक व्यंजन' प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक भावुक और प्रसंग चर्चा का विषय बन गया. कार्यक्रम स्थल पर एक छोटी बच्ची ने मुख्यमंत्री को रोककर उन्हें घर में बनी मूंग दाल की नमकीन का पैकेट गिफ्ट किया. बच्ची ने मुख्यमंत्री से कहा, 'आप हमें चॉकलेट देते हैं, इसलिए हम आपके लिए यह लाए हैं. इसे मेरी मम्मी ने बनाया है.'

सीएम योगी ने अपने भाषण में किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में उन्हें एक छोटी बिटिया मिली, जिसने उन्हें मूंग दाल नमकीन का पैकेट दिया और बताया कि यह उसकी मां ने तैयार किया है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मैं विभाग से कहूंगा कि इसे बेहतर पैकेजिंग से जोड़ा जाए. यह एक ब्रांड बन सकता है. मैंने उस बिटिया के साथ सेल्फी भी ली. यह ऐसा उत्पाद है जो घर-घर में तैयार हो सकता है और यही लोगों का उत्साह है.'

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बच्ची और उसके साथ मौजूद दूसरे बच्चे को पहचानकर मंच पर भी बुलवाया. इस दौरान मौजूद लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया.

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर लोगों से ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और स्थानीय उत्पादों को उपहार के तौर पर अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुल निर्यात में ODOP उत्पादों की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है और उत्तर प्रदेश के 81 उत्पादों को GI टैग भी मिल चुका है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों के उत्पादों को बढ़ावा देना, उनके परिश्रम का सम्मान करने के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल' और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के संकल्प को भी मजबूत करेगा.

यह भी पढ़ें | SIR पर सवाल, अब हिंदू वोट कटने पर बवाल... यूपी में BJP के निशाने पर मुस्लिम BLO!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi, CM Yogi Adityanath, UP Election, One District One Dish Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com