विज्ञापन
This Article is From May 16, 2017

सेक्स वर्कर को अपाहिज भिखारी से हुआ प्यार, दिल को छू लेने वाली है यह Love Story

बांग्लादेश की सेक्स वर्कर रजिया बेगम को भिखारी अब्बास मिया से प्यार हो जाता है. इन दोनों की पहली मुलाकात का लम्हा भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

सेक्स वर्कर को अपाहिज भिखारी से हुआ प्यार, दिल को छू लेने वाली है यह Love Story
सेक्स वर्कर रजिया को अपाहिज भिखारी अब्बास से हुआ प्यार, दोनों चार साल से है पति-पत्नी.
  • बारिश में पेड़ के नीचे मिले थे सेक्स वर्कर और भिखारी
  • पहली नजर में दोनों को हुआ प्यार, अब कर ली है शादी
  • शादी के बाद दोनों बिता रहे राजी-खुशी जीवन
नई दिल्ली: हम सबने लव स्टोरी के कई किस्से सुने और देखे होंगे, लेकिन इन दिनों फेसबुक पर वायरल हो रही प्यार की सच्ची कहानी दिल का छू लेने वाली है. इस लव स्टोरी के वायरल होने की वजह यह है कि इसमें प्रेमिका पूर्व सेक्स वर्कर हैं और प्रेमी एक अपाहिज भिखारी. बांग्लादेश के फोटोग्राफर आकाश ने अपने फेसबुक पेज पर 14 मई को एक तस्वीर के साथ इस खास लव स्टोरी को बयां किया है. इस पोस्ट के मुताबिक बांग्लादेश की सेक्स वर्कर रजिया बेगम को भिखारी अब्बास मिया से प्यार हो जाता है. इन दोनों की पहली मुलाकात का लम्हा भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. 

एक दिन काफी बारिश हो रही थी, रजिया पेड़ के नीचे खड़ी थी. किसी वजह से रजिया उस वक्त रो रही थी, तभी उसकी नजर व्हीलचेयर पर बैठे एक भिखारी पर पड़ी. भिखारी नजदीक आया और रजिया के हाथों में 50 टका (बांग्लादेशी मुद्रा) दे दिया. रजिया के दिमाग में उस वक्त आया कि मेरे जीवन में ये पहला इंसान है जिसने बिना मेरा इस्तेमाल किए मुझे पैसे दिए हैं. इसी बात पर रजिया उस भिखारी को दुनिया का सबसे अच्छा इंसान समझने लगी.

इस मुलाकात के बाद दोनों अलग हो गए. रजिया ने भिखारी अब्बास को कई दिनों तक ढूंढा. लेकिन वह उसे नहीं मिला. कई महीनों बाद रजिया को अब्बास एक पेड़ के नीचे फिर बैठा मिला. दोनों ने आपस में बातचीत की तो पता चला कि अपाहिज होने के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी.

दोनों ने एक-दूसरे की तरफ हाथ बढ़ाया और फिर एक साथ रहने को तैयार हो गए. कुछ ही दिनों बाद दोनों ने शादी कर ली. रजिया के हवाले से आकाश ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, वह खुद को अब किसी से प्यार करने करने के काबिल नहीं समझती थी, लेकिन मरते दम तक भिखारी अब्बास का व्हीलचेयर आगे बढ़ाना चाहती है. अब दोनों की शादी के चार साल हो गए हैं.

रजिया ने बताया कि शादी के समय अब्बास ने वादा किया था कि वह उसे कभी रोने नहीं देगा, जिसे वह आज भी निभा रहा है. कई बार घर में खाने को कुछ भी नहीं होता है, फिर भी दोनों जैसे तैसे पेट भरकर राजी-खुशी जीवन बिता रहे हैं.

रजिया ने बताया कि उसे याद नहीं है कि उसके मां-पिता कौन हैं. वह किस उम्र में सेक्स वर्कर बनी. वह काफी समय से इस धंधे से निकलना चाहती थी, लेकिन बेटी के पालन-पोषण के चलते ऐसा नहीं कर पा रही थी. हालांकि उसने अपनी बेटी को कभी भी नहीं बताया कि वह सेक्स वर्कर हैं. जीवन में अब्बास के आने के बाद सबकुछ सामान्य हो गया है. पूरा परिवार खुशी के साथ रहते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unique Love Story, Sex Worker, Disabled Beggar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com