Kazakhstan Couple AI Love Story: शादी-ब्याह में दूल्हा-दुल्हन को मेहमानों से तरह-तरह के तोहफे मिलते हैं. कुछ हैरान कर देते हैं, तो कुछ दिल को छू जाते हैं. हाल ही में दूल्हे के दोस्तों के द्वारा दिया गया एक ऐसा ही तोहफा इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. सोचिए अगर आपकी लव स्टोरी हॉलीवुड फिल्म के ऐतिहासिक दौर में सेट होती, तो कैसी लगती? कजाकिस्तान की एक शादी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. यहां दूल्हे के दोस्तों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक ऐसी फिल्म बना डाली, जिसने शादी की महफिल ही लूट ली.
ये भी पढ़ें:-यहां शादियों में गिफ्ट नहीं...देने होते कड़कड़ाते नोट, अगर कैश लाना भूल गए तो वेन्यू पर ही लग जाता है ATM
जब AI ने बदल दी कपल की लव स्टोरी (When AI Reimagined the Couple's Love Story)
AI से बनी इस अनोखी फिल्म में दूल्हा-दुल्हन की लव स्टोरी को ऐतिहासिक दौर के अलग-अलग युगों में दिखाया गया है, जिसे शादी में आया हर एक शख्स बस एक टक देखता रह गया. एआई की मदद से तैयार इस सिनेमैटिक लव स्टोरी ने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया. यही वजह है कि, ये वीडियो लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं. इस अनोखे प्रोजेक्ट में कपल को कभी प्राचीन काल के निडर योद्धा के रूप में दिखाया, तो कभी वाइल्ड वेस्ड के काउबॉय की तरह. वीडियो दुनिया बदलती दिखाई है, लेकिन जो नहीं बदला...वो है दोनों का प्यार, जिसे हर युग में अमर दिखाया गया है.
Imagine getting surprised at your wedding with a video of your love story across eras 🥹
— Justine Moore (@venturetwins) July 18, 2026
It ends with how they actually met.
Insanely cool use case for AI video - the groom's friends made it for him (he's on IG at pure.sagyna). pic.twitter.com/npJZJBXZek
इतिहास के पन्नों से निकलकर सीधे असल जिंदगी तक (generative AI wedding video)
इस शानदार वर्चुअल सफर के बाद वीडियो में कपल को वापस आज के समय में दिखाया है. आखिर में वो पल दिखाया जाता है, जब दोनों एक-दूसरे से पहली बार मिले थे. जैसे ही वो सीन स्क्रीन पर आता है, दुल्हन थोड़ा इमोशनल हो जाती है. दुल्हन बड़े प्यार से एक टक उस सीन को देखती रहती है, तभी उसकी आंखों से खुशी आंसू छलक जाते हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स इस पर भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो बता रहा है कि AI का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि यादों और रिश्तों को बेहद खास अंदाज में संजोने के लिए भी किया जा सकता है.' वहीं कुछ यूजर्स दूल्हे के दोस्तों की क्रिएटिविटी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-फीस वसूलने का निकाला अनोखा तरीका, होमवर्क को लेकर बच्चे ने टीचर से कह दी ऐसी बात..सुनकर टीचर ने पकड़ लिया माथा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं