विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2020

पाक क्रिकेटर उमर अकमल की अंग्रेजी का फिर उड़ा मजाक, जमकर हुए Troll, लोग बोले- 'इतनी खतरनाक इंग्लिश...'

उमर अकमल (Umar Akmal) को सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल किया जा रहा है. वजह है एक पोस्ट. कहा जा रहा है कि उन्होंने अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzak) के साथ फोटो ट्विटर पर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ''दूसरे भाई से मां'' (Mother from another brother).

Also Read in
पाक क्रिकेटर उमर अकमल की अंग्रेजी का फिर उड़ा मजाक, जमकर हुए Troll, लोग बोले- 'इतनी खतरनाक इंग्लिश...'
Umar Akmal की अंग्रेजी का फिर उड़ा मजाक, जमकर हुए Troll

पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल (Umar Akmal) को सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल किया जा रहा है. वजह है एक पोस्ट. कहा जा रहा है कि उन्होंने पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzak) के साथ फोटो ट्विटर पर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ''दूसरे भाई से मां'' (Mother from another brother). बताया गया कि कुछ ही देर बाद उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया. इसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. लोगों ने उनका इतना मजाक उड़ाया कि ट्विटर पर #UmarAkmalQuotes सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. सोशल मीडिया पर उन पर एक से बढ़कर एक मीम्स बनाए गए. 

1o1ohhr

(उमर अकमल का ये ट्वीट वायरल हो रहा है.)

ग्रेनेड हादसे में दोनों हाथ खोने वाली मालविका अय्यर ने बताई अपनी कहानी, कैसे उन्होंने सर्जिकल खामी....

देखें सोशल मीडिया पर लोगों ने कैसे किया रिएक्ट...

उमर अकमल कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा चुके हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंड के दौरान टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलने के बाद भी उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था. हाल ही में फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद उन्होंने फिटनेस ट्रेनर के सामने अपने कपड़े उतार दिए थे और पूछा था, ''कहां है फैट?'' इसके लिए भी उनको ट्रोल किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Umar Akmal, Umar Akmal Quotes, Psl 2020, Umar Akmal Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com