विज्ञापन

मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार.. कोर्ट से बरी होते ही फफक-फफककर रो पड़े केजरीवाल, Video

Delhi Liquor Policy Case, Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में सभी आरोपों से बरी किया. भावुक केजरीवाल ने इसे आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र बताया और कहा कि कोर्ट ने उन्हें और सिसोदिया को ईमानदार करार दिया.

Delhi Former CM Arvind Kejriwal
  • दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में बरी किया.
  • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह मामला उनके खिलाफ भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था और वे भावुक हो गए.
  • केजरीवाल ने अदालत के फैसले के बाद कहा कि वे भ्रष्ट नहीं हैं और न्याय प्रणाली पर शुरू से भरोसा था.

दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा सभी आरोपों से बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि यह मामला उनके खिलाफ रचा गया आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था. कोर्ट के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है. मुझ पर भाजपा ने झूठे आरोप लगाए. आज कोर्ट ने भी कह दिया कि केजरीवाल‑सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं.'

बरी होते ही रो पड़े अरविंद केजरीवाल  

यह भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, आरोपों से हुए बरी

राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद वे प्रेस के सामने आते हुए भावुक हो गए और कहा, 'मैं भ्रष्ट नहीं हूं. आज अदालत ने भी कह दिया है कि केजरीवाल और सिसोदिया ईमानदार हैं.'

'AAP को खत्म करने की कोशिश की गई'

केजरीवाल ने कहा, 'भाजपा लंबे समय से शराब घोटाला-घोटाला कर रही थी. वो सब झूठ आज बेनकाब हुआ. आज सत्य की जीत हुई है. मुझे शुरू से न्याय प्रणाली पर भरोसा था.' अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की. 

कोर्ट की CBI को फटकार

बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एक्साइस पॉलिसी केस में बरी किया है. इसी केस में कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को भी सभी आरोपों से मुक्त कर दिया. कोर्ट के इस फैसले ने AAP नेतृत्व को बड़ी कानूनी राहत दी है और पार्टी ने इसे सत्य की जीत बताया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal Gets Bail, Arvind Kejriwal Gets Bail Updates, Kejriwal Delhi Liquor Policy Case, Kejriwal Delhi Liquor Policy Case Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com