विज्ञापन

9 साल पहले चोरी हुआ तोता मिला वापस, देख रो पड़ा मालिक, 'माइक्रोचिप' के जरिए हुई पहचान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मामला खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, 2017 में एक शख्स का प्यारा तोता चोरी हो गया था. टूटे दिल से उसकी याद में उसने कई साल निकाल दिए और फिर एक दिन पूरे नौ सालों के बाद ikea की पार्किंग में दोनों फिर मिल गए.

9 साल पहले चोरी हुआ तोता मिला वापस, देख रो पड़ा मालिक, 'माइक्रोचिप' के जरिए हुई पहचान
9 साल बाद चोरी हुए पालतू तोते 'बारनी' को सही-सलामत पाकर रो पड़ा मालिक

Parrot Found After 9 Years Ikea: साल 2017 में इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर (Yorkshire) स्थित ब्रैडफोर्ड (Bradford) से रॉबर्ट मोर्टिमर (Robert Mortimer) का पालतू तोता (pet parrot) बारनी (Barney) अचानक चोरी हो गया था. पीपल मैगजीन के मुताबिक, बारनी के चोरी होने से परेशान रॉबर्ट ने उसे ढूंढने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन वो नहीं मिला. धीरे-धीरे साल बीतते गए और 56 साल के रॉबर्ट ने मान लिया कि बारनी अब इस दुनिया में नहीं रहा, फिर एक दिन पूरे 9 साल के बाद तोता अपने घर से 20 मील दूर एक ikea पार्किंग में मिला. माइक्रोचिप की मदद से रेस्क्यू टीम ने उसके मालिक की पहचान की और दोनों का मिलवाया. अपने चोरी तोते से मिलकर मालिक बेहद इमोशनल हो गया. 

ये भी पढ़ें:-हाथी के बच्चे का दिमाग देख दंग रह गए लोग, खुजली मिटाने के लिए निकाला गजब का जुगाड़, देख IFS अधिकारी भी हुए फैन

9 साल पुराना दर्द और उम्मीद छोड़ चुका मालिक (uk man reunited stolen parrot)

Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सोसाइटी की चीफ जेम्मा डम्बिल (Gemma Dumbill) को ikea की पार्किंग में एक तोता घूमता हुआ मिला. ये जगह ब्रैडफोर्ड से लगभग 20 मील दूर थी. जेम्मा ने जब तोते का माइक्रोचिप (microchip) स्कैन किया तो उसका नाम 'बारनी' निकलकर सामने आया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: dailymail

माइक्रोचिप और इंटरनेट ने खोली पहचान (barney parrot microchip reunion)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चिप में दर्ज फोन नंबर बंद हो चुका था, लेकिन नाम से की गई ऑनलाइन सर्च के जरिए आखिरकार रॉबर्ट का पता चल गया. जब पुलिस अफसर ने रॉबर्ट को फोन करके बताया कि, 'उनका तोता सही-सलामत मिल गया है', तो उन्हें अपनी कानों पर यकीन ही नहीं हुआ. फिलहाल अब बारनी अपने मालिक के साथ रह रहा है.

ये भी पढ़ें:-घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच से गुजरती वंदे भारत का एरियल व्यू वायरल, ड्रोन वीडियो ने जीता लोगों का दिल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stolen Parrot, Pet Parrot Returns Home, Robert Mortimer, Pet Parrot, Ikea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com