विज्ञापन

घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच से गुजरती वंदे भारत का एरियल व्यू वायरल, ड्रोन वीडियो ने जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का एक बेहद खूबसूरत एरियल वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. बादलों से ढके पहाड़ों और घने जंगलों के बीच से गुजरती इस भगवा-ग्रे रंग की ट्रेन का दृश्य इतना शानदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच से गुजरती वंदे भारत का एरियल व्यू वायरल, ड्रोन वीडियो ने जीता लोगों का दिल
जमीन से सफर और आसमान से सुंदरता, सोशल मीडिया पर छाया वंदे भारत एक्सप्रेस का ये बेहद खूबसूरत ड्रोन शॉट
Photo Source:@sansad_tv

Vande Bharat Express drone video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ड्रोन वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस दिल छू लेने वाले वीडियो में वंदे भारत एक्सप्रेस घने हरे-भरे जंगलों और पहाड़ों के बीच बनी घुमावदार पटरियों पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही है. ये नजारा इतना ज्यादा खूबसूरत है कि, लोग इस ड्रोन वीडियो को बार-बार लूप में देखने को मजबूर हो गए हैं. ट्रेन का केसरिया और ग्रे रंग चारों तरफ फैले घने हरे-भरे पेड़-पौधों के बीच बेहद अलग और अट्रैक्टिव लग रहा है. जो यात्री ट्रेन के अंदर बैठे होते हैं, उनके लिए ये शायद सफर का एक आम हिस्सा होता है, लेकिन जब इसी खूबसूरत नजारे को आसमान की ऊंचाई से देखा जाए, तो ये किसी सपने जैसा लगता है.

ये भी पढ़ें:-हाथी के बच्चे का दिमाग देख दंग रह गए लोग, खुजली मिटाने के लिए निकाला गजब का जुगाड़, देख IFS अधिकारी भी हुए फैन

बादलों की ओढ़नी में छिपते पहाड़ और रेलवे ट्रैक (Vande Bharat train viral video)

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे घने जंगलों के ऊपर हल्की धुंध और बादल छाए हुए हैं. पहाड़ों के मोड़ पर जब ट्रेन धीरे-धीरे मुड़ती है, तो इसका हर एक फ्रेम बेहद खूबसूरत नजर आता है. नेचर और मॉडर्न रेलवे टेक्निक का ये मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है. शायद यही वजह है कि, ड्रोन कैमरे से लिया गया ये वीडियो इतना देखा और शेयर किया जा रहा है.

ड्रोन वीडियो पर दिल हार बैठे लोग (Vande Bharat Express forest view,)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर यानि X पर इस वीडियो को '@sansad_tv' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'नेचर के बीच तरक्की...वंदे भारत ट्रेन का ड्रोन वीडियो. घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों से गुजरती इस प्रीमियम ट्रेन को देखिए.' महज 18 सेंकड के इस वीडियो को अब तक 4 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं.  

ये भी पढ़ें:-क्या कभी शार्क का घर था Egypt का रेगिस्तान? वैज्ञानिकों की नई खोज ने दुनिया को चौंकाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Express, Drone Video, Forest, Indian Railways, Train Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com