विज्ञापन

हाथी के बच्चे का दिमाग देख दंग रह गए लोग, खुजली मिटाने के लिए निकाला गजब का जुगाड़, देख IFS अधिकारी भी हुए फैन

जब शरीर में कहीं खुजली हो और हाथ वहां तक न पहुंचे तो इंसान कोई न कोई जुगाड़ लगा ही लेता है, लेकिन एक छोटे से नन्हे हाथी ने खुजली मिटाने के लिए जो किया, उसने सोशल मीडिया पर सबका दिल ही जीत लिया है. देखें वीडियो.

हाथी के बच्चे का दिमाग देख दंग रह गए लोग, खुजली मिटाने के लिए निकाला गजब का जुगाड़, देख IFS अधिकारी भी हुए फैन
सूंड में पकड़ी लकड़ी और मिटा ली खुजली, वायरल हुआ नन्हे हाथी का क्यूट वीडियो
Photo Source:@susantananda3

Cute Baby Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों की प्यारी और हैरान कर देने वाली फोटो और क्लिप्स वायरल होती रहती हैं, जो कई बार दिल छू जाती हैं और वीडियो को बार-बार लूप में देखने को मजबूर कर देती है. हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसे ही नन्हे हाथी 'छोटू' का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी सूंड में एक छोटी सी लकड़ी दबाकर खुजली खुजाते नजर आ रहा है. हाथी का ये अंदाज इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 

ये भी पढ़ें:-अफगानिस्तान की सड़कों पर फर्राटे मारते नजर आए भारतीय ऑटो रिक्शा, देखें VIDEO

नन्हे 'छोटू' ने लगाया गजब का दिमाग (Smart baby elephant video)

इस क्यूट से वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि, हाथी के बच्चे को शरीर में खुजली महसूस हो रही होती है. आमतौर पर आपने देखा होगा कि, जानवर पेड़ों या फिर पत्थरों से रगड़कर अपनी खुजली मिटा लेते हैं, लेकिन इस नन्हे समझदार हाथी के बच्चे का ये अंदाज वाकई कमाल है. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि, नन्हा हाथी जमीन पर पड़ी लकड़ी के एक छोटे से टुकड़े को अपनी सूंड से उठाता है और फिर बड़े ही ध्यान से उस लकड़ी को अपनी सूंड के निचले हिस्से और पेट के पास ले जाकर धीरे-धीरे खुजलाने लगता है, जिस तरह वो लकड़ी का यूज कर रहा है, उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि ये 'छोटू' तो वाकई काफी स्मार्ट है.

इंटरनेट पर जमकर प्यार लुटा रहे लोग (Elephant scratching with stick)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने अकाउंट '@susantananda3' से शेयर किया है. वीडियो में हाथी की इस स्मार्टनेस की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि, 'क्यूट छोटू...खुजली मिटाने के लिए एक छोटी सी टहनी.' महज 26 सेकंड के इस वीडियो कोअब तक 3 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं. कोई इसे गॉड गिफ्टेड दिमाग बता रहा है, तो कोई 'छोटू' की क्यूटनेस पर फिदा हो चुका है.

ये भी पढ़ें:-चीन में इसे कहते हैं 'छोटा शहर', तो फिर तरक्की किसे कहते हैं? नजारा देख चकराया भारतीय ब्लॉगर का दिमाग
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baby Elephant Viral Video, Elephant Scratching, Cute Elephant Video, Sushant Nanda IFS, Hathi Ka Baccha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com