इंसान औऱ जानवर दोनों को एक-दूसरे का बढ़िया दोस्त माना जाता है. यही वजह है कि कई लोग अपने घरों में पालतू जानवरों (Pet Animals) को पालते हैं. यूं तो कुत्ते को सबसे समझदार और वफादार दोस्त माना जाता है. लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती है, जिन्हें सुनकर ही लोगों की रूह कांप उठती है. इन दिनों एक ऐसी ही खबर लोगों को डरा रही है. दरअसल इंग्लैंड (England) के याजले में एक पालतू कुत्ते (Pet Dog) ने ही घर के बच्चे को मार डाला.
एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दरअसल, कुत्ते ने बच्चे के सिर पर 23 बार दांत लगा दिए. कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. इसलिए उसे फौरन इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) ले जाया गया. जहां तीन सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई. वह सिर्फ दो हफ्ते का था. ये घटना दिसंबर 2018 की है. लेकिन इस मामले में हाल ही में कोर्ट में सुनवाई हुई. इसलिए अब फिर से ये मामला सुर्खियां बटोर रहा है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कोर्ट में रूबेन के माता-पिता डेनियल मैकनल्टी और एमी लिचफील्ड से इस बारे में लंबी पूछताछ की गई. उनसे पूछा गया कि क्यों उन्होंने बच्चे को लेकर ऐसी लापरवाही बरती? जब ये हादसा घटा तब एमी अपने बेटे रूबेन के साथ सोफे पर सोई हुई थी. जबकि, डेनियल किसी काम से बाहर गया था. जब डेनियल वापस घर आया तो उसने देखा कि उसके बेटे पर उनके ही स्टैफोर्डशायर बुल टेरियर (डोटी) ने अटैक कर दिया है.
ये भी पढ़ें: महिला सिंगर कर रही थी एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग करते ही चली गई आवाज
डेनियल ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो उनके बेटे के सिर से खून निकल रहा था. डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे को ब्रेन, स्पाइनल और स्कल में गंभीर चोट आई थीं. हालांकि इस मामले में पशु चिकित्सा फोरेंसिक विशेषज्ञ साइमन न्यूबरी ने बताया कि कुत्ते ने बच्चे को खिलौना समझा और वह उसके साथ खेलने की कोशिश करने लगा. नतीजतन बच्चे की जान चली गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं