अक्सर लोगों के साथ कई बार ऐसे वाकये घट जाते हैं जिनका बारे में वो सोचते तक नहीं. यही वजह है कि जब ये वाकये दुनिया के सामने आते हैं तो हर कोई हैरान रह जाता है. हाल ही में ऐसा ही एक और मामला ब्रिटेन (Britain) से सामने आया है जहां एक महिला सिंगर (Woman Singer) ने ऐसी स्ट्रेचिंग कर दी कि उसके गले (Neck) की धमनियां तक फट गई. धमनियां फटने की वजह से महिला सिंगर की आवाज तक चली गई.
'मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक जो सिंगर इस हादसे का शिकार हुई, उसका नाम हेलेन (Helen) हैं और वह कई गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं. दरअसल बताया ये जा रहा है कि गर्दन (Neck) की जकड़न और दर्द को दूर करने के लिए सिंगर रोजाना एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करती थी. ऐसा करते हुए वो अपनी गर्दन को दोनों तरफ घुमा रही थी तभी अचानक तेज दर्द हुआ. जिसके बाद ये दर्द और तेजी से बढ़ता चला गया.
हालांकि पहले तो सिंगर ने इसे माइग्रे का दर्द समझा. इसलिए उसने पेनकिलर ले ली. मगर दवाई लेने पर भी महिला सिंगर को किसी तरह की राहत नहीं मिली. लेकिन जैसे-तैसे वह सो गईं और जब सोकर उठीं तो उसकी आवाज तक नहीं निकल पा रही थी और ना ही सही से शरीर काम कर रहा था. जब आवाज देने की कोशिश की तब और ज्यादा हैरान रह गईं, बहुत कोशिश के बाद भी उसके गले से आवाज नहीं निकली.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें: शख्स ने बास्केटबॉल के जरिए दिखाया कमाल का करतब, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफ
इसके बाद सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की एक टीम ने चेकअप के बाद बताया कि ज्यादा स्ट्रेच की वजह से गर्दन की मुख्य धमनी फट गई है और इसी वजह से उनके बोलने की क्षमता पर भी काफी असर पड़ा है. खैर गनीमत ये रही कि काफी कोशिश के बाद हेलेन थोड़ा बहुत बोल पा रही हैं. डॉक्टरों ने बताया कि कवर करने में थोड़ा समय लगेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं