विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2021

हिप्पो की पीठ पर बैठकर सवारी कर रहे थे कछुए, जैसे ही लगा झटका, गिरने लगे कछुए, लोग बोले- बिना सीट बेल्ट के सवारी - देखें Video

एक वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इसमें हिप्पो के ठीक ऊपर यानी उसकी पीठ पर ढेर सारे कछुए बैठे हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो इस बात को साबित करता है कि मुफ्त की सवारी कभी-कभी जोखिम भरी हो सकती है.

हिप्पो की पीठ पर बैठकर सवारी कर रहे थे कछुए, जैसे ही लगा झटका, गिरने लगे कछुए, लोग बोले- बिना सीट बेल्ट के सवारी - देखें Video
हिप्पो की पीठ पर बैठकर सवारी कर रहे थे कछुए

एक वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इसमें हिप्पो के ठीक ऊपर यानी उसकी पीठ पर ढेर सारे कछुए बैठे हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो इस बात को साबित करता है कि मुफ्त की सवारी कभी-कभी जोखिम भरी हो सकती है. वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुधा रामन ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो को अबतक 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

देखें Video:

28 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिप्पो की पीठ पर ढेर सारे कछुए बैठे हुए हैं. हिप्पो जैसे ही पानी में खड़े होकर चलने लगता है, तो झटका लगते ही एक-एक करके कछुए नीचे पानी में गिरने लगते हैं. अंत में उसकी पीठ पर कुछ ही कछुए बचे रह जाते हैं. सुधा रमन ने शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "कभी-कभी मुफ्त सवारी जोखिम भरी हो सकती है."

ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बहुत ही शानदार सीन.. दूसरे ने लिखा- बिना सीट बेल्ट के जोखिम भरी सवारी. वैसे तो ये सिर्फ एक मजेदार वीडियो है, लेकिन इसे देखकर हम सभी को एक सीख मिलती है, वो ये कि कई बार मुफ्त में मिली चीज हमारे लिए मुश्किल पैदा कर देती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turtles Ride On The Back Of Hippo, Viral Video, Hippo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com