विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2017

जानिए इस फोटो के पीछे की सच्चाई, जिसने बना दिया इस लड़के को स्टार

इस बच्चे का नाम सैमी ग्रीनर है, जो फ्लॉरेडा के जैक्सनविले में रहता है. जब वो 11 महीने का था तो उसकी ये फोटो उनकी मां लैनी ग्रीनर ने क्लिक की थी. ये फोटो अभी भी फेसबुक पर स्कोल करते हुए दिख जाती है.

जानिए इस फोटो के पीछे की सच्चाई, जिसने बना दिया इस लड़के को स्टार
इस बच्चे का नाम सैमी ग्रीनर है, उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.
  • सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रही है ये 10 साल पुरानी तस्वीर.
  • इस बच्चे का नाम सैमी ग्रीनर है, जो आज 11 साल का हो चुका है.
  • पति के इलाज के लिए पत्नी ने क्लिक की थी बेटे की ये फोटो
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई ऐसी फोटोज आई जो पल भर में फेमस हो गई. कई सालों से मीम्स ने लोगों का मन भहलाए रखा है. जिसमें से एक बच्चे की फोटो खूब वायरल हुई थी. मीम्स से लेकर लोगों ने तो फेसबुक की प्रोफाइल फोटो तक बना लिया था. लेकिन, इस फोटो के पीछे की सच्चाई थोड़ी इमोश्नल है. जी हां, इस खूबसूरत फोटो के पीछे एक ऐसी पत्नी का दर्द है जिसके पति के इलाज के लिए काफी पैसों की जरूरत थी. लेकिन इस फोटो ने किस्मत बदल दी और इस फोटो से ये बच्चा स्टार बन गया. आइए जानते हैं....

पढ़ें- उधार लेकर घर में किया ऐसा काम, आज हैं 1700 करोड़ रुपये की मालकिन, जानिए कैसे
 
sammy griner

10 पहले की है ये फोटो
इस बच्चे का नाम सैमी ग्रीनर है, जो फ्लॉरेडा के जैक्सनविले में रहता है. जब वो 11 महीने का था तो उसकी ये फोटो उनकी मां लैनी ग्रीनर ने क्लिक की थी. ये फोटो अभी भी फेसबुक पर स्कोल करते हुए दिख जाती है. उन्होंने ये फोटो फ्लिकर पर पोस्ट की थी. जहां से ये फोटो काफी वायरल हुई थी. अब ये बच्चा 11 साल का हो चुका है. जब उन्होंने सैमी की नई फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की और बताया कि ये बच्चा अब ऐसा दिखने लगा है तो इस फोटो को भी 20 लाख बार देखा जा चुका है.

पढ़ें- बॉयफ्रेंड बनाने के लिए इस लड़की ने किया ऐसा, हकीकत जानी तो उड़ गए सबके होश
 
sammy griner

पढ़ें- पत्नी ने फेसबुक पर डाली फोटो, लाइक्स आने पर सनकी पति ने की ये खौफनाक हरकत

फोटो के पीछे की सच्चाई काफी इमोश्नल है
ABC की खबर के मुताबिक, इस फोटो को क्लिक करने का मकसद सैमी के पिता को ठीक करना था. सैमी के पिता की किडनी खराब हो गई थी. लेकिन डायलेसिस कराने के लिए उनकी पत्नी के पास पैसे नहीं थे. फिर उन्हें सैमी के जरिए पैसा कमाने का खयाल आया और उनकी फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया. सैमी की पॉपुलेरिटी ऐर क्यूट फोटो के चलते उनके पिता का इलाज हो सका. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Kid, Viral Star, Sammy Griner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com