विज्ञापन

ताड़ी कैसे बनती है? ताड़ के पेड़ से बूंद-बूंद करके निकाला जाता है रस, जानें ताड़ी बनाने की रेसिपी

ताड़ के पेड़ के फूलों से पारंपरिक तरीके से रस निकाला जाता है. फूलों पर तेल लगाकर मालिश करने के बाद हल्का कट लगाया जाता है और नीचे बर्तन बांध दिया जाता है. जमा रस से नीरा और किण्वन के बाद ताड़ी बनती है.

ताड़ी कैसे बनती है? ताड़ के पेड़ से बूंद-बूंद करके निकाला जाता है रस, जानें ताड़ी बनाने की रेसिपी
ताड़ के पेड़ के फूलों से निकाला जाता है रस
ndtv

गांवों में ताड़ के पेड़ से निकलने वाली ताड़ी के बारे में आपने जरूर सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर पेड़ पर लगे फूलों से यह रस कैसे निकाला जाता है. इसके लिए पेड़ को काटकर या उसकी लकड़ी को नुकसान पहुंचाकर रस नहीं निकाला जाता है. साथ ही एक खास पारंपरिक तरीका अपनाया जाता है. इसमें ताड़ के पेड़ के फूलों के गुच्छे को तैयार करके उससे बूंद-बूंद रस इकट्ठा किया जाता है. गांव के लोग आम भाषा में इसे ताड़ी कहते हैं. आइए जानते हैं ताड़ी निकालने का पारंपरिक तरीका क्या है और यह कैसे निकाली जाती है.

ताड़ के पेड़ के फूलों से निकाला जाता है रस

जानकारी के अनुसार, ताड़ी बनाने की प्रक्रिया ताड़ के पेड़ के फूलों से शुरू होती है. इसके लिए पेड़ पर लगे फूलों के गुच्छे को चुना जाता है. पारंपरिक तरीके में फूलों के गुच्छे पर तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश की जाती है. ऐसा करने का उद्देश्य फूलों के गुच्छे को रस निकालने के लिए तैयार करना होता है. हालांकि, यह काम पेड़ पर चढ़कर सावधानी से किया जाता है और इसके लिए अनुभव की जरूरत होती है. अगर थोड़ी सी भी गलती हुई  तो आप पेड़ से गिर सकते हैं. इसलिए पेड़ पर चढ़ते समय बहुत ध्यान रखना पड़ता है.

फूलों पर लगाया जाता है कट

इसके अलावा, फूलों के गुच्छे को तैयार करने के बाद उसके सिरे पर हल्का कट लगाया जाता है. इसके बाद कट वाली जगह के नीचे एक साफ बर्तन बांध दिया जाता है. पेड़ से निकलने वाला रस धीीरे-धीरे बूंद-बूंद करके इस बर्तन में जमा होने लगता है. इसे निकालने के लिए रोजााना बर्तन की निगराानी और जरूरत के अनुसार गुच्छे की देखभाल की जाती है.

ताड़ी तैयार होने में लगता है 12 घंटे का समय

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले ताड़ी निकालने वाला विशेष बेल्ट (कमर और पैरों के लिए) और तेज छुरी लेकर ताड़ या नारियल के ऊंचे पेड़ पर चढ़ता है. फिर पेड़ के ऊपरी हिस्से, फूल या तने की डाली को छीलकर वहां एक कट या चीरा लगाया जाता है. उस कटे हुए स्थान के नीचे एक मिट्टी की मटकी (घड़ा) या बर्तन बांध दिया जाता है. साथ ही पेड़ से रिसने वाला मीठा रस (जिसे नीरा कहा जाता है) बूंद-बूंद करके इस मटकी में भर जाता है। आमतौर पर मटकी भरने में 10 से 12 घंटे का समय लगता है.

कैसे तैयार होती है ताड़ी?

जब बर्तन में पर्याप्त मात्रा में रस जमा हो जाता है तो उसे इकट्ठा कर लिया जाता है. ताड़ के पेड़ से निकलने वाले इस रस को नीरा भी कहा जाता है. अगर इसे बिना देर किए साफ तरीके से इकट्ठा किया जाए और ठंडा रखा जाए तो यह गैर-मादक पेय के रूप में इस्तेमाल हो सकता है. लेकिन प्राकृतिक रूप से मौौजूद यीस्ट के कारण रस में किण्वन (फर्मेंटेशन) शूरू हो सकता है. किण्वन के बाद इसमें अल्कोोहल बनने लगता है और इसे ताड़ीी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें- पोछा लगाने के लिए घर पर बनाएं नेचुरल फ्लोर क्लीनर, शीशे की तरह चमकेगा मार्बल-टाइल, मक्खी-मच्छर भी रहेंगे दूर

ताड़ी और नीरा में क्या है अंतर

नीरा ताड़ के पेड़ से निकला ताजा, बिना किण्वित रस होता है जबकि ताड़ी किण्वन के बाद तैयार होने वााला पेय है. इसलिए दोनों को एक जैसा नहीं समझना चाहिए. रस कितनीी जल्दी किण्वित होगा यह तापमान, साफ-सफाई और रखने के समय पर नििर्भर करता है. ध्यान रखें कि किण्वित पेय में अल्कोहल हो सकता है और इसे बनाने या बेचने से जुुड़े स्थानीय नियम भी अलग-अलग हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं? Air Freshener Gel बनाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palm Tree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com