विज्ञापन

बच्चों को बिना डांटे कैसे करवाएं होमवर्क? जानें स्मार्ट पैरेंटिंग के आसान तरीके

Kids Homework Tips: होमवर्क सिर्फ स्कूल का काम पूरा करना नहीं है, बल्कि यह बच्चे में सीखने की आदत डालने का एक जरिया है. अगर आप भी अपने बच्चे को स्मार्ट तरीके से होमवर्क करना सिखाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये आसान तरीके.

बच्चों को बिना डांटे कैसे करवाएं होमवर्क? जानें स्मार्ट पैरेंटिंग के आसान तरीके
Kids Homework: प्यार से बच्चे से कैसे कराएं होमवर्क.

आज के समय में बच्चों को स्कूल से मिलने वाला होमवर्क बच्चों के लिए तनाव वाला बन जाता है. जैसे ही शाम होती है और होमवर्क का समय आता है, घर में तनाव का माहौल बन जाता है. माता-पिता चिल्लाते हैं और बच्चे रोते हैं. क्योंकि बच्चे होमवर्क करना नहीं चाहते हैं. अगर आप भी इसी तरह की समस्या से परेशान हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से बच्चों से होमवर्क करा सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​कई माता-पिता की आदत होती है कि वो बच्चे को डांटते या डराते हैं क्योंकि, उन्हें ऐसा लगता है ऐसा करने से बच्चा जल्दी काम कर लेगा. मगर असल में ऐसा नहीं है. ऐसा करने से बच्चा पढ़ाई से दूर भागने लगता है. 

स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स- (Smart Parenting Tips)

​1. रुटीन बनाएं-

​बच्चों को अनुशासन पसंद नहीं होता, लेकिन उन्हें आसानी से आदत पड़ जाती है. इसलिए अगर होमवर्क का कोई फिक्स समय नहीं होगा, तो बच्चा हमेशा टालमटोल करेगा.

​क्या करें- स्कूल से आने के तुरंत बाद होमवर्क के लिए न बैठाएंय उन्हें थोड़ा खेलने और फ्रेश होने का समय दें और एक फिक्स टाइम में होमवर्क कराएं.

​​2. होमवर्क की जगह- 

​बच्चों को सोफे पर लेटकर या बेड पर बैठकर होमवर्क न करने दें. इससे सुस्ती आती है और एकाग्रता कम होती है.

​क्या करें- घर के किसी कोने में एक छोटी टेबल और कुर्सी लगाएं. वहां रोशनी अच्छी होनी चाहिए. बच्चे की टेबल पर उनकी पसंद के रंगीन पेन, स्टिकर्स या सुंदर स्टेशनरी रखें. ताकी बच्चे का मन लगा रहे.  

Latest and Breaking News on NDTV

​3. इनाम का फॉर्मूला- 

​बच्चे को किसी भी काम को करने के लिए इनाम वाला फॉर्मूला अपनाएं. 

​कैसे काम करता- बच्चे से कहें, तुम्हारा जैसे ही ये काम पूरा होगा, हम मिलकर चॉकलेट खाएंगे, या गेम खेलेंगे. 

​4. थोड़ा-थोड़ा कराएं-

​जब बच्चा बहुत सारा होमवर्क एक साथ देखता है, तो वह घबरा जाता है और रोने लगता है.

​स्मार्ट तरीका- अगर उसे 3-4 सब्जेक्ट का काम मिला है, तो उसे एक साथ न कराएं. उसे कहें, पहले सिर्फ ये एक काम कर लो. फिर छोड़ा ब्रेक दें और दोबारा कराएं. 

​​5. खुद भी साथ बैठें- 

​बच्चे अक्सर तब चिड़चिड़े हो जाते हैं जब वे देखते हैं कि पापा टीवी देख रहे हैं या मम्मी फोन चला रही हैं और उन्हें होमवर्क करना पड़ रहा है.

​क्या करें- जब बच्चा होमवर्क कर रहा हो, तो आप भी उसके पास बैठें. आप अपना कोई ऑफिस का काम कर सकते हैं, कोई किताब पढ़ सकते हैं या अखबार पढ़ सकते हैं. उसे सवाल हल करना सिखाएं, सीधे जवाब न बताएं.  

Faqs | सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल- sabse jyada poochhe jane wale sawal 

Latest and Breaking News on NDTV

1. सवाल- मेरा बच्चा होमवर्क नहीं करता मैं क्या करूं?

जवाब- बच्चे को होमवर्क के लिए प्रेरित करने के लिए आप पढ़ाई का एक निश्चित समय और शांत जगह तय कर सकती हैं.

2. सवाल- होमवर्क करने के लिए बच्चे को कैसे प्रेरित करूं?

जवाब- होमवर्क करने के लिए बच्चे को प्रेरित करने के लिए आप पढ़ाई को मजेदार बनाएं, छोटे लक्ष्यों में बांटें और हर काम के बाद प्रशंसा या छोटा इनाम दें.

3. सवाल- बच्चे के होमवर्क के लिए समय कैसे निर्धारित करूं?

जवाब- आप घर आने के तुरंत बाद बच्चे को होमवर्क के लिए न कहें. दिमाग को तरोताजा करने दें और कुछ देर का ब्रेक लेने के बाद ही होमवर्क कराएं. 

4. सवाल- मेरा बच्चा होमवर्क भूल जाता है, क्या करूं?

जवाब- बच्चे का होमवर्क भूल जाना एक आम समस्या है, जिसे दिनचर्या में बदलाव, रिमाइंडर्स (नोट्स), और पढ़ाई के लिए एक निश्चित शांत जगह बनाकर दूर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल को फेंकें नहीं, मिनटों में बनाएं शानदार Egg Pot, देखें आसान तरीका

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com