विज्ञापन

बिना एक भी रुपया खर्च किए जर्मनी शिफ्ट हुई ये भारतीय लड़की, बोलीं- 'विदेश जाने का सपना ऐसे भी पूरा हो सकता है'

Cost Of Moving To Germany From India: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सिमरन खोखा ने बताया है कि जॉब मिलने के बाद इंडिया से जर्मनी शिफ्ट होने में उनका कितना खर्चा आया है.

बिना एक भी रुपया खर्च किए जर्मनी शिफ्ट हुई ये भारतीय लड़की, बोलीं- 'विदेश जाने का सपना ऐसे भी पूरा हो सकता है'
फ्लाइट और वीजा सब फ्री! जर्मनी से आई सिमरन की पोस्ट ने बताया विदेश में जॉब पाने का सही तरीका
Facebook@Simran Khokha

Viral Video: विदेश में नौकरी करना और वहां सेटल होना लाखों युवाओं का सपना होता है, लेकिन वीजा, फ्लाइट और वहां रहने के भारी-भरकम खर्चों के डर से कई लोग अपने कदम पीछे खींच लेते हैं. लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि आप बिना एक भी रुपया खर्च किए अपने सपनों के देश में शिफ्ट हो सकते हैं? जर्मनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम कर रहीं डिजिटल क्रिएटर सिमरन खोखा की कहानी बिल्कुल ऐसी ही है. हाल ही में फेसबुक पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने विदेश जाने की चाहत रखने वालों को एक नई उम्मीद दी है और कई मिथक तोड़ दिए हैं.

खर्च के डर से 5 मिनट में ही उड़ गई थी खुशी

सिमरन बताती हैं कि जब उन्हें जर्मनी से जॉब का शानदार ऑफर मिला, तो उनकी एक्साइटमेंट महज 5 मिनट ही टिक पाई. इसके तुरंत बाद उनके दिमाग में खर्चों की लंबी लिस्ट बनने लगी. फ्लाइट टिकट, वीजा फीस, रेजीडेंस परमिट, एक्स्ट्रा बैगेज और शुरुआती महीनों में रहने का ठिकाना- ये वो खर्चे हैं जो किसी का भी बैंक बैलेंस बिगाड़ सकते हैं. विदेश शिफ्ट होने में लगने वाले इन तमाम 'हिडन कॉस्ट' ने उन्हें कुछ पल के लिए गहरी चिंता में डाल दिया था.

कंपनी के 'रीलोकेशन पैकेज' ने किया हैरान

हालांकि सिमरन की यह सारी टेंशन तब हवा हो गई, जब कंपनी ने उन्हें अपना 'रीलोकेशन पैकेज' भेजा. सिमरन ने उस ईमेल को दो बार पढ़ा क्योंकि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था. कंपनी ने उनके शिफ्ट होने का पूरा आर्थिक जिम्मा उठा लिया था. उनकी जेब से जो खर्च हुआ, वह कुछ इस प्रकार था:-

  • वीजा फीस: 0
  • रेजीडेंस परमिट फीस: 0
  • फ्लाइट्स टिकट प्राइस: 0
  • रीलोकेशन और एक्स्ट्रा बैगेज चार्ज: 0
  • 3 महीने का अकोमोडेशन चार्ज: 0
  • ड्राइविंग लाइसेंस सपोर्ट पेय: 0

यानी उनका कुल आउट-ऑफ-पॉकेट खर्च शून्य (जीरो) था.

Simran Khokha Viral Video Move To Germany For Free Zero Relocation Cost

सिमरन ने बताया जर्मनी शिफ्ट होने के लिए उन्हें एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा.
Photo Credit: Facebook@Simran Khokha

जब कंधों से हजारों यूरो के खर्च का बोझ हट जाता है...

सिमरन आगे लिखती हैं, 'देश बदलने का मतलब सिर्फ नई जगह जाना नहीं होता. यह अपना घर, परिवार, दोस्त और अपना पूरा कम्फर्ट जोन पीछे छोड़ने का एक बहुत बड़ा इमोशनल फैसला होता है.' सिमरन मानती हैं कि जब आपके कंधों से हजारों यूरो के खर्च का बोझ पूरी तरह हट जाता है, तो यह मानसिक और भावनात्मक बदलाव काफी आसान और कम तनावपूर्ण हो जाता है.

जॉब सीकर्स को सिमरन की 'गोल्डन' सलाह

सिंगापुर में 7 साल बिताने के बाद अब जर्मनी में काम कर रहीं सिमरन, यूरोप और एशिया में जॉब हासिल करने के बेहतरीन टिप्स शेयर करती हैं. युवाओं को उन्होंने सलाह दी है कि अगर आप विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो रीलोकेशन के खर्चों से डरकर अप्लाई करना कभी न छोड़ें. भले ही हर कंपनी यह सुविधा न देती हो, लेकिन ऐसी कंपनियों की तादाद आपकी सोच से कहीं ज्यादा है. हमेशा अपने इंटरव्यू के दौरान वीजा स्पॉन्सरशिप और रीलोकेशन सपोर्ट के बारे में खुलकर सवाल करें.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

मंगलवार, 4 अगस्त 2026 की शाम 4 बजे फेसबुक पर पोस्ट किया गया सिमरन का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. महज 15 घंटे के भीतर ही इसे 1 लाख 4 हजार (104k) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, सैकड़ों लाइक्स, शेयर्स और कमेंट्स के जरिए लोग उनसे लगातार जुड़ रहे हैं. उन्होंने अपने वीडियो के अंत में एक बेहतरीन ऑफर भी दिया है. उन्होंने लिखा है कि जो यूजर्स कमेंट सेक्शन में "DE" लिखेंगे, सिमरन उन्हें जर्मनी में नौकरी पाने के लिए जरूरी रिसोर्सेज मुफ्त में भेजेंगी. अगर आप भी विदेश में नौकरी तलाश रहे हैं, तो सिमरन की यह स्टोरी आपके लिए एक परफेक्ट गाइड साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें:- 'तुम्हारी बीवी रशियन स्पाई है', इंडियन पति बोला- मुझे यकीन नहीं..मगर जब उसे कोड में बात करते देखता हूं तो डर जाता हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Career, Jobs Abroad, Germany, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com