- सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा चोरी मामले की सुनवाई की
- कोर्ट ने सरकार को दो हफ्ते के भीतर चंदा चोरी जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा
- कोर्ट ने मामले की जांच के लिए SIT में चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल करने का निर्देश दिया
राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावा और चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को SIT में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को शामिल करने का निर्देश दिया. ये सीए चंदा चोरी मामले की जांच की निगरानी करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट मे निर्देश दिया कि फोरेंसिक ऑडिटर भी SIT में शामिल किया जाए.
'सरकार ने SC के अनुसार SIT गठित की'
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई की. उत्तर प्रदेश सरकार की पैरवी करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि विशेष जांच समिति (SIT) का पुनर्गठन कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 3 IPS की एसआईटी गठित हुई है. लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस के साथ DIG रेंज अयोध्या सोमेन वर्मा और अयोध्या जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया है.
'मेन फोकस चंदा चोरी जांच पर है'
इस पर वकील ने कहा कि भारी संख्या में लोगों ने बहुत चंदा दिया है. जो भी ट्रस्ट को दिया गया है वो वेबसाइट पर दिया जाए. वहीं सरकार की ओर से SG ने कहा कि पहले पूरा ध्यान जांच पर हो. सीजेआई ने कहा कि हम मामले को बंद नहीं कर रहे हैं. सारे चंदे की जानकारी SIT को दी जाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारा मेन फोकस चंदा चोरी की जांच पर होना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं