विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2022

टॉम एंड जेरी की जोड़ी ने पुष्पा स्टाइल में मचाया धमाल, वीडियो देख खूब हंस रहे लोग

टॉम एंड जेरी (Tom and Jerry) कार्टून कैरेक्टर ने लोगों को जमकर हंसाया है. एक बार फिर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर तेलुगु फिल्म पुष्पा के डायलॉग और सॉन्ग का इस्तेमाल कर टॉम एंड जेरी का मजेदार अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है.

टॉम एंड जेरी की जोड़ी ने पुष्पा स्टाइल में मचाया धमाल, वीडियो देख खूब हंस रहे लोग
इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है.
नई दिल्ली:

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. हर रोज सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा मजेदार कॉंटेंट देखने को मिल ही जाता है, जिसमें पुष्पा (Pushpa) फिल्म का असर साफ-साफ दिखाई देता है. फिल्म पुष्पा पर्दे पर धमाल मचाने के बाद इन दिनों इंटरनेट (Internet) की दुनिया में भी जमकर तहलका मचा रही है. यही वजह है कि हर कोई इस फिल्म के डायलॉग की नकल करता नजर आ रहा है. अब टीवी के दो सबसे मजेदार कार्टून कैरेक्टर को भी पुष्पा के रंग में रंगा देखा जा सकता है.

इन दिनों एक यूट्यूब पर एक वीडियो रिलीज की गई है. जिसमें लोगों के चहेते कार्टून कैरेक्टर टॉम एंड जेरी (Tom and Jerry) को फिल्म के सबसे ज्यादा हिट शॉट्स को करते देखा जा रहा है. जिसमें टॉम के साथ ही जेरी भी पीछे नहीं दिख रहा है. जेरी को अल्लू अर्जुन के फेमस शॉट्स पुष्पा (Pushpa)  झुकेगा नहीं पर पर मस्ती करते देखा जा सकता है. इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. इस वीडियो को अल्लू अर्जुन के एक फैन ने क्रिएट किया है. 

यहां देखिए वीडियो-

<

वायरल हुए वीडियो में कार्टून सीरीज ‘टॉम एंड जेरी' के कैरेक्टर टॉम (Tom) को फिल्म के गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. वहीं, जेरी भी कुछ कम नहीं है. उसने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के सिग्नेचर स्टाइल को एकदम गजब स्टाइल से कॉपी किया. बता दें कि इन दोनों कैरेक्टर ने जो कुछ भी किया है, वह सब कुछ कार्टून सीरीज का हिस्सा है, जिसे बड़े ही शानदार तरीके से पुष्पा मूवी के गाने और डायलॉग के साथ जोड़ा गया है.  जिसे देख लोग खूब गुदगुदा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कचौरी खाने के चक्कर में लोकोपायलट ने बीच फाटक पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो देख चकरा गए लोग

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर Edits MukeshG नाम के चैनल पर अपलोड किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है, टॉम एंड जेरी के साथ पुष्पा फिल्म के कुछ सीन को रीक्रिएट किया गया है. खबर लिखे जाने तक ही इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि सच में अपने पसंदीदा कार्टून को पुष्पा स्टाइल में देख मजा आ गया.

ये भी देखें: पटौदी और कपूर परिवार ने कैसे मनाया बेबी जेह का जन्मदिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tom And Jerry Pushpa Style, Tom And Jerry Viral Video, Pushpa, Tom, Jerry, Allu Arjun, Mukesh G, Srivalli, Saami Saami, Tom And Jerry Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com