विज्ञापन

38 साल बाद ट्रैक पर फिर उठेगा धुएं का तूफान, टॉम क्रूज की Days of Thunder 2 के सीक्वल की रिलीज डेट आउट

टॉम क्रूज और ऐनी हैथवे की जोड़ी 1990 की सुपरहिट रेसिंग फिल्म 'डेज ऑफ थंडर' के सीक्वल में पहली बार एक साथ नजर आने वाले है, जिसे लेकर फिल्म की रिलीज डेट को हॉलीवुड मेकर्स ने घोषणा कर दी है.

38 साल बाद ट्रैक पर फिर उठेगा धुएं का तूफान, टॉम क्रूज की Days of Thunder 2 के सीक्वल की रिलीज डेट आउट
Days of thunder sequel update
instagram

Days of Thunder sequel update:  हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टॉम क्रूज के दिवाने  पूरे विश्वभर में है. अपनी कूल इमेज को लेकर एक्टर के फैंस हमेशा से उनकी फिल्मों की नई अपडेट का इंतजार करते रहे है. इसी कड़ी में मिशन इम्पॉसिबल स्टार ने अपनी नई रिलीज को लेकर फैंस के साथ जानकारी शेयर की है. जो उनकी रेसिंग ड्रामा फिल्म 'डेज ऑफ़ थंडर' (Days of Thunder) से जुड़ी है.

टॉम क्रूज की डेज ऑफ थंडर के स्वीकल का हुआ एलान

दरअसल  सिनेमाघरों में 27 जून, 1990 को रिलीज हुई उनकी रेसिंग ड्रामा मूवी 'डेज ऑफ़ थंडर' की स्वीकल आने वाला है, जिसकी जानकारी टॉम क्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की. शेयर की गई पोस्ट में वह मूवी से जुड़ा एक पोस्टर है, जिसमें एक्टर और हॉलीवुड की हार्टथ्रॉब ऐनी हैथवे एक कार के सहारे टिककर खड़े है. ऐनी ने काउबॉय हैट पहनी हुई है. साथ ही कार पर लिखा है Days of thunder. summer 2028. इस पोस्ट के हॉलीवुड के सुपरस्टार के फैंस की धड़कने तेज हो गई है. 

यहां देखे एक्टर का पोस्ट

हॉट-हेडेड' और तूफानी रेसर के अंदाज में दिखेंगे टॉम क्रूज

खबरों की मानें तो जहां टॉम क्रूज फिर से उसी 'हॉट-हेडेड' और तूफानी रेसर के अंदाज में लौट रहे हैं, वहीं ऐनी हैथवे फिल्म में एक रेस-कार टीम ओनर और जीनियस इंजीनियर के रोल में नजर आएंगी. यानी इस बार ट्रैक के बाहर और ट्रैक के अंदर की रफ्तार, दोनों का कॉम्बिनेशन देखने लायक होगा.

टॉप गन 3 की शुरू हो चुकी है शूटिंग

बात की जाए टॉम क्रूज की आने वाली फिल्मों के बारे में तो उसमें डेज ऑफ थंडर 2 के अलावा बहुचर्चित फ्रेंचाइजी टॉप गन 3 (Top Gun 3) का नाम भी शामिल है. एक्टर के जरिए टॉप गन के तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट पहले ही की जा चुकी है. फिल्म की शूटिंग भी मेकर्स के जरिए शुरू की जा चुकी है.

आपके लिए और भी

 सलमान खान की 'मॉन्स्टर' को टक्कर देगी शिव राजकुमार की 'ओरिजिनल मॉन्स्टर', कन्नड़ सुपरस्टार ने खुद दिया जवाब
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tom Cruise, Annie Hathway, Hollywood, Entertainement, Days Of Thunder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com