संसद सत्र के दौरान आमतौर पर टीएमसी और बीजेपी के बीच तीखी बहस ही देखने को मिलती है. संसद परिसर के अंदर जब भी दोनों पार्टियों के नेता आमने सामने आते हैं, तो राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार दिल्ली के सुहाने मौसम ने नेताओं का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. दरअसल, दिल्ली की बारिश के बीच संसद भवन के बाहर टीएमसी सांसद बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल को किशोर कुमार का गाना सुनाया. उनका ये वीडियो इंटरनेट खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखें कि आखिर कौन सा गाना गाकर सांसद जी ने माहौल जमा दिया.
ये भी पढ़ें:-अमेरिका में मंदिर के पंडित जी का ठाठ देख उड़ जाएंगे होश! आलीशान घर के बाहर खड़ी हैं एक से बढ़कर एक लग्जरी कारे
संसद का गलियारा में गूंजा किशोर दा का गाना (Monsoon showers and Kishore Da's song)
राजधानी में हुई तेज बारिश ने जब संसद के बाहर के माहौल को खुशनुमा बनाया, तो गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने मौसम का आनंद उठाते हुए लेजेंडरी सिंगर किशोर कुमार के गाने गाना शुरू कर दिए. उनके सामने बीजेपी के वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल मौजूद थे, जो बड़े ध्यान से इस सुरीले अंदाज का मजा ले रहे थे.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Parliament Rains Song Video)
अक्सर नेताओं को एक-दूसरे पर तीखे शब्दों से हमलावर होते देखा जाता है, लेकिन इस पल ने पूराा माहौल ही बदल दिया. वीडियो में बाबुल सुप्रियो अपनी सुरीली आवाज में गाना गाते और जगदंबिका पाल मंद मंद मुस्काते नजर आए. दोनों नेताओं की ये जुगलबंदी मीडिया कैमरों में कैद हो गई और देखते ही देखते वायरल भी हो गई. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग बाबुल सुप्रियो की सुरीली आवाज की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस पल को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-18 लाख के पैकेज वाली IT की नौकरी छोड़...42 साल के बंदे ने शुरू किया दूध का बिजनेस, कमाई सुन खड़े हो जाएंगे कान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं