Hyderabad Techie Dairy Business: IT इंडस्ट्री में काम करने वाले कई लोग कभी न कभी खुद का काम शुरू करने का सपना जरूर देखते हैं, लेकिन नौकरी का तय दायरा छोड़कर कम लोग ही ऐसा कदम उठा पाते हैं. हैदराबाद के एक 42 साल के एक्सपीरियंसड टेक एक्सपर्ट ने ठीक यही जोखिम उठाया और साबित किया कि अगर सही दिशा में कदम बढ़ाए जाएं, तो राह आसान हो जाती है. उन्होंने कॉर्पोरेट लाइफ की सुविधाओं को पीछे छोड़कर खुद का ऑर्गेनिक डेयरी बिजनेस शुरू किया और आज एक कामयाब बिजनेसमैन के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं. आज वे हर महीने 3.5 लाख का रेवेन्यू और 1.5 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-फ्लैट के बाहर जाकर जूते क्यों सूंघता था ये बंदा, सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल, वजह चौंका देगी
नौकरी छोड़ने का फैसला क्यों लिया? (Why Did He Quit His Job)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये दिलचस्प किस्सा सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास ऑलवेज ने शेयर किया है. विकास के मुताबिक, उस्मानिया यूनिवर्सिटी से बीटेक कर चुके उनके 42 वर्षीय पड़ोसी आईटी सेक्टर में साल का 18 लाख रुपये का पैकेज ले रहे थे. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी के बाद जब आईटी बाजार पर असर पड़ा और कंपनी में प्रोजेक्ट्स कम होने लगे, तो उन्हें अपनी जॉब सिक्योरिटी को लेकर गहरा डर सताने लगा.
There is a guy in my area who completed his https://t.co/Ws1j7hoGgc from Osmania University. He is around 42 years old and was earning about ₹18 LPA. Recently, he left his job and started an organic dairy business.
— Vikas Alwys (@VikasAlwys) August 4, 2026
When I asked him why he left his job, he said that after Trump…
डेयरी बिजनेस से चमकी किस्मत (Organic dairy business idea)
हर समय नौकरी गंवाने का टेंशन लेने के बजाय उन्होंने खुद इस्तीफा दिया और अपनी जमा पैसों से ऑर्गेनिक डेयरी का काम शुरू किया. उनके इस फैसले की सबसे अच्छी बात ये रही कि, उनके सिर पर किसी भी तरह का कोई लोन नहीं था, जिसके चलते वो खुलकर रिस्क ले सके. उन्होंने देसी घी, पनीर, दही और दूध जैसे ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट्स बेचना शुरू किया. आज उनकी कंपनी का मंथली रेवेन्यू करीब 3.5 लाख रुपये तक पहुंच चुका है, जिसमें से लगभग 1.5 लाख रुपये का सीधा प्रॉफिट हो रहा है.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (The Internet Started A Debate)
उनकी ये कहानी सामने आने के बाद इंटरनेट पर नौकरी और बिजनेस को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई. कई यूज़र्स का मानना है कि, 'सही समय पर लिया गया रिस्क इंसान को सेल्फ डिपेंडेंट बनाता है और आय के नए रास्ते खोलता है.' वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, 'हर किसी को आंख बंद करके नौकरी नहीं छोड़नी चाहिए, लेकिन अपने जमा पैसों से कोई नया एसेट या छोटा बिजनेस खड़ा करना एक समझदारी भरा कदम है.'
ये भी पढ़ें:-5 मिनट का मजा और घंटों की सजा! जानिए क्यों इस अमेरिकन बीच पर रेस्क्यू टीम बुलाने के लगते हैं लाखों रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं