सोशल मीडिया पर जानवरों के खतरनाक और हैरतअंगेज वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. कई बार तो शेर, तेंदुए औक बाघ के हमलों के वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ एक भालू (Tiger Attack on bear) पर चुपके से हमला करने की फिराक में रहता है, लेकिन जैसे ही वो भालू पर पीछे से अटैक करने चला, तो भालू अचानक पलटा और फिर जो हुआ वो देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
देखें Video:
Bear takes the prank seriously.
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 19, 2021
Via Channa Prakash pic.twitter.com/oA4U0a7RGk
वायरल हो रहे इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- भालू ने मजाक (प्रैंक) को ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि भालू चुपचाप खड़ा है औ पीछे से चुपके-चुपके बाघ उसके करीब जा रहा है. बाघ को देखकर साफ पता चल रहा है कि वो भालू का शिकार करने की फिराक में है. लेकिन जैसे ही बाघ, भालू पर अटैक करने चला अचानक भालू पीछे पलटा और से बाघ को खदेड़ लिया. बाघ डरके मारे इतनी तेज भागा की आप सोच भी नहीं सकते, वो कितनी दूर चला गया होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अबतक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- टाइगर भले ही कितना भी खतरनाक हो लेकिन भालू ने उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी. दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा नजारा दुर्लभ होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं