दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जो जंगल के खूंखार जानवरों को पालतू समझने की गलती कर बैठते हैं, जिसका परिणाम कई बार बेहद खतरनाक साबित होता है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कई बार दिल दहला देते हैं. जू से जुड़े कुछ वायरल वीडियो में पिंजरे में बंद खूंखार जानवरों को कई बार लोग बेबस समझकर कुछ लोग उन्हें छेड़ते नजर आते हैं, जिसका परिणाम रूह कंपा देने वाला होता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें लोहे की जंजीर से बंधे बाघ को एक कुत्ता बेबस समझने की गलती कर बैठता है और उस पर भौंक-भौंक कर उसे परेशान कर देता है, लेकिन तभी गुस्से से तिलमिलाया बाघ एक ही झटके में उसकी गर्दन दबोच लेता है.
यहां देखें वीडियो
— NATURE IS BRUTAL (@TheBrutalNature) December 4, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे घर की चारदीवारी के अंदर एक कुत्ता जंजीर में बंधे बाघ के सामने शेर बनने की कोशिश कर रहा होता है. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि, कुत्ता भौंक-भौंक कर बाघ को डराने की कोशिश करने लगता है, लेकिन इसी बीच गुस्से में तिलमिलाता बाघ एक ही पल में कुत्ते की सारी हेकड़ी निकल देता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुछ ही सेकंड में बाघ कुत्ते की गर्दन दबोच लेता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बाघ ने कुत्ते पर किया हमला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस वीडियो को @TheBrutalNature नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. महज 11 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1.1 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने पूछा, 'क्या कुत्ता मर गया.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बाघ हर जगह बाघ ही होता है, चाहे तो जंगल में हो या जंजीर में बंधा हो.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं