विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2023

घास चर रहे मवेशी को खूंखार टाइगर ने बनाया अपना शिकार, 10 सेकंड में कर दिया काम तमाम

वीडियो में एक खूंखार शिकारी को जोरदार दहाड़ के साथ अपने शिकार पर हमला बोलता देखा जा रहा है. वीडियो में एक खूंखार टाइगर खुले मैदान में घास चर रहे मवेशियों का शिकार करता नजर आ रहा है.

घास चर रहे मवेशी को खूंखार टाइगर ने बनाया अपना शिकार, 10 सेकंड में कर दिया काम तमाम
रणथंभौर में खूंखार टाइगर ने पलक झपकते ही शिकार का कर दिया काम तमाम

जंगल में अक्सर खूंखार शिकारी अपने से कम बलवान शिकारियों का शिकार करते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर रोजाना वाइल्डलाइफ के ऐसे तमाम वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें कभी जानवर अपने शिकार को तड़पाते दिखाई देते हैं, तो कभी अपने शिकार करने के तरीके से लोगों को चौंका देते हैं. इन दिनों रणथंभौर के एक खूंखार शिकारी का वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसमें एक खूंखार टाइगर घास चर रहे मवेशियों का शिकार करते नजर आ रहा है.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर 14 जून को शेयर किए गए इस वीडियो में खूंखार टाइगर को खुले में अपने शिकार पर हमला करते देखा जा रहा है. शिकार करने का अंदाज यकीनन आपके भी होश उड़ा देगा. वीडियो की शुरुआत में खुले मैदान में कुछ मवेशी घास चरते नजर आते हैं. इसी दौरान अपने शिकार पर घात लगाए बैठे एक खूंखार टाइगर की एंट्री होती है, जो पल भर में अपने शिकार का बुरा हाल कर देता है. 

महज 30 सेकंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'रणथंभौर के शिकारी.' इस चौंका देने वाले वीडियो में टाइगर को आता देख जान बचाकर भागते मवेशियों को देखा जा सकता है. वीडियो में शिकारी जोरदार दहाड़ के साथ अपने शिकार पर हमला बोलता नजर आ रहा है.

ये भी देखें- फैन्स के साथ शाहरुख खान का मीट एंड ग्रीट सेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Ke Hamle Ka Video, Tiger Video, Tiger Attack, Tiger Attack At Zoo, Tiger Attack In Cow, Ranthambore National Park, Ranthambore Tourism, Ranthambore Tiger Reserve, Viral Video, Trending Video, Wild Animal, Horrifying Footage, Tiger Attack Cattle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com