विज्ञापन

'गंदा' और 'विशाल': विदेशी कपल ने दो शब्दों में किया दिल्ली का वर्णन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर तनिष्क ने कहा कि इस विदेशी कपल की बात सुनकर मैं हैरान रह गया. उन्होंने बहुत कॉन्फिडेंस में यह जवाब दिया था.

'गंदा' और 'विशाल': विदेशी कपल ने दो शब्दों में किया दिल्ली का वर्णन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
तनिष्क ने यह इंटरव्यू कैमरे वाले चश्मे से रिकॉर्ड किया है.
Instagram@tanishkjaatyt

Viral Video: पुरानी दिल्ली घूम रहे एक विदेश कपल को यूट्यूबर तनिष्क ने रोका और एक मिनट का इंटरव्यू किया. उन्होंने पूछा- अगर आपसे दिल्ली को एक शब्द में डिस्क्राइब करने के लिए कहा जाए, तो आप इसे कैसे करेंगे. शख्स ने कहा- 'Big'. वहीं महिला ने कहा- 'Dirty'. जवाब सुनकर जब यूट्यूबर उनसे विदा लेने लगा तो महिला ने चलते-चलते कहा- यह हमेशा से ऐसा ही है. कुछ नहीं बदला. जैसे ही यह वीडियो तनिष्क ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

'सब सरकार की देन है'

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, 'सब सरकार की ही तो देन है. और लोग भी कमाल हैं, उनकी भी बराबर की गलती है. यह उन लोगों की वजह से है जो डस्टबिन के ठीक बगल में थूकते हैं और कचरा फैलाते हैं.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा- 'भारत में शायद ही कोई ऐसा शहर है जो गंदा न हो.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये उनका नजरिया है, जो गंदा है.' चौथे यूजर ने लिखा, 'आप वही देखते हैं जो आप देखना चाहते हैं. दिल्ली जैसी कोई जगह नहीं है. यह मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा शहर है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

रुखे रवैये पर भी उठे सवाल

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स ने कुछ लोगों ने विदेशी कपल के रुखे रवैये पर भी सवाल किए. इसका जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि यह तरीका थोड़ा अजीब है. पहली बात तो यह है कि टूरिस्ट उन लोगों से परेशान हो चुके हैं जो उनके पास आकर उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं. बस उनके पास जाएं, 'हाय' कहें और तुरंत बता दें कि आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं और हर पर्यटक से एक सवाल पूछते हैं. पहले यह कहना कि "मुझे एक सवाल पूछना है" और फिर उनका नाम पूछना, एकदम अजीब लगता है. और ऐसा लगता है जैसे आप कोई धोखा देने की कोशिश कर रहे हों.'

यह भी पढ़ें:- जिन्हें भाई मानते थे, उन्हीं 12 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का मिला हुक्म; फूट-फूटकर रोया IT मैनेजर

यह भी पढ़ें:- मुलाकात नहीं, धर्मेंद्र प्रधान के पीछे दीवार ने खींचा ध्यान; लोग बोले- बच्चे बढ़िया पेंटिंग बना रहे है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, India Travel, Travel Experience, Delhi Tourism, Foreigners In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com