विज्ञापन

गुटखा थूकना पड़ा भारी! नेपाल में भारतीय टूरिस्टों को ऐसे सिखाया गया सबक, वायरल हो रहा Video

नेपाल में भारतीय पर्यटकों द्वारा सड़क पर गुटखा थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है. जानिए पूरी घटना, लोगों की प्रतिक्रियाएं और इससे जुड़े नागरिक व्यवहार के बड़े सवाल.

गुटखा थूकना पड़ा भारी! नेपाल में भारतीय टूरिस्टों को ऐसे सिखाया गया सबक, वायरल हो रहा Video
गुटखा थूकना पड़ा भारी! नेपाल में भारतीयों से साफ करवाई सड़क, मचा बवाल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नेपाल में एक स्थानीय युवक कुछ भारतीय पर्यटकों को सड़क पर गुटखा थूकने के लिए टोकता हुआ दिखाई देता है. यह वीडियो सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक व्यवहार को लेकर बड़ी बहस छेड़ चुका है. 

Video में क्या है?

नेपाल से सामने आए इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ भारतीय पर्यटक एक चलती गाड़ी से सड़क पर गुटखा थूक देते हैं. तभी एक स्थानीय नेपाली युवक उन्हें रोकता है और उनकी इस हरकत पर नाराजगी जताता है. वह सख्त लहजे में कहता है, ये इंडिया नहीं है भाई… नेपाल है… पानी डालो जल्दी. इसके बाद वह पर्यटकों से सड़क को साफ करवाता है. 

वीडियो में दिख रहा है कि पर्यटक शर्मिंदा नजर आते हैं और बार-बार माफी मांगते हुए पानी डालकर उस जगह को साफ करते हैं. युवक आगे कहता है, आप लोग इतने बड़े देश से आते हो और यहां गंदगी फैला रहे हो. वह उन्हें सिर्फ माफी मांगकर जाने के बजाय सही तरीके से सफाई करने के लिए भी कहता है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोगों ने नेपाली युवक की तारीफ की और कहा कि उसने सही किया, क्योंकि इस तरह की हरकतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि युवक का रवैया थोड़ा ज्यादा सख्त था और उसे पूरे देश को दोष नहीं देना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, अगर वे माफी मांग रहे हैं तो इतना गुस्सा दिखाना सही नहीं है, इससे पूरे देश की छवि खराब होती है. दूसरे यूजर ने कहा, यह अपने देश के प्रति प्यार है, इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए.

नागरिक व्यवहार पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि विदेशों में यात्रा करते समय नागरिकों को अपने व्यवहार का खास ध्यान रखना चाहिए. छोटी-छोटी गलतियां भी देश की छवि पर असर डाल सकती हैं. कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि अगर गुटखा, पान और तंबाकू जैसी चीजों पर सख्ती से नियंत्रण हो, तो इस तरह की घटनाओं में काफी कमी आ सकती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: Sick Leave के लिए भी ‘परमिशन' जरूरी? मैनेजर की डिमांड सुन कर्मचारी हैरान, ऑफिस के इस नियम से चौंके लोग

3 महीने पहले चोरी हुई स्कूटर का आया चालान, देखते ही हैरान रह गया मालिक, FIR के बाद भी जुर्माना देने को मजबूर!

30 करोड़ साल पुराना ‘दुनिया का सबसे पुराना ऑक्टोपस' निकला कुछ और, पकड़ी गई वैज्ञानिकों की गलती, सामने आया सच

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com