विज्ञापन

63 साल की महिला 12 KM लंबे ट्रेक पर उठा रही थीं दूसरे का भारी सामान, वजह पता चली तो लोग हुए भावुक

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर शरायु चव्हाण ने यह वीडियो dr_nomad_bites नाम से बने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 27 नवंबर 2026 को शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

63 साल की महिला 12 KM लंबे ट्रेक पर उठा रही थीं दूसरे का भारी सामान, वजह पता चली तो लोग हुए भावुक
शरायु चव्हाण की इंस्टाग्राम प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक, वे 15 नवंबर को दिल्ली से मनाली गई थीं.
Instagram@dr_nomad_bites

Viral Video: मुंबई की रहने वाली शरायु चव्हाण जब हिमाचल प्रदेश घूमने गईं तो खीरगंगा ट्रेक पर एक बुजुर्ग महिला को देखकर हैरान रह गईं. पहले उन्हें लगा कि वो भी ट्रेक करने आई हैं, लेकिन जब शरायु ने उनसे बातचीत की तो असली बात पता चली. 

'बीमार ट्रेकर की मदद'

शरायु ने बताया, '63 साल की उम्र में ये एक ट्रेकर का भारी बैग अपने कंधे पर डालकर 12 किलोमीटर ऊपर बेस पर ले जा रही हैं, क्योंकि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी. उनके लिए यह बस एक मदद थी, लेकिन मेरी लिए यह हिमाचली ताकत का एक नमूना था.'

'उम्र तो बस एक नंबर है'

शरायु चव्हाण ने पहाड़ों में हुई इस बातचीत का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया करते हुए लिखा, 'बुजुर्ग महिला से मेरी मुलाकात रुद्रनाग मंदिर में हुई थी. उनकी हिम्मत, दयालुता और जज्बे ने मुझे याद दिलाया कि उम्र तो बस एक नंबर है. इसे ही मैं हिमाचली ताकत कहती हूं.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया रिएक्शन्स

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोग शरायु को बुजुर्ग महिला से चलते-चलते बात करने की सलाह दे रहे हैं, जबकि कुछ कह रहे हैं कि दादी 80 की उम्र में भी फिट रहेंगी.

एक यूजर ने लिखा, 'दादी 80 की उम्र में भी ज्यादा फिट रहेंगी.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहाड़ में आए हो तो पहाड़ी भाषा में ही बोलो.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'कृपया उन्हें रिकॉर्डिंग के लिए सामान ढोने से न रोकें. उन्हें चलने-फिरने दें और आप रिकॉर्डिंग करते रहें, ताकि उन्हें एक ही जगह खड़े रहकर सारा वज़न न उठाना पड़े.'

यह भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया में टेस्ला कार की डिलीवरी लेने गए भारतीय कपल ने बताया एक्सपीरियंस, बोले- 'सपने चूर-चूर हो गए'

यह भी पढ़ें:- भारतीय रेलवे के 3AC कोच में फर्श पर सोते नजर आए लोग, महिला बोली- 'बिना बताए मेरा कंबल खींच लिया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kheerganga Trek, Viral Video, Himachal Pradesh, Travel Experience, Indian Youtuber
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com