विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

बंदरों के साथ रोज खेलता है डेढ़ साल का यह बच्‍चा, देखें इनकी दोस्‍ती

यह वीडियो कर्नाटक के हुबली का है जिसमें डेढ़ साल का एक बच्‍चा बंदरों को खिला रहा है और उनके साथ खेल रहा है.

Also Read in
बंदरों के साथ रोज खेलता है डेढ़ साल का यह बच्‍चा, देखें इनकी दोस्‍ती
भारत वाकई चमत्‍कारों का देश है. आए दिन देश के कई हिस्‍सों से ऐसी खबरें आती हैं जिनको सुनकर यकीन नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है. ऐसी ही एक घटना है कर्नाटक की जहां मात्र डेढ़ साल के बच्‍चे को दोस्‍त कई बंदर हैं. बच्‍चे और बंदरों के बीच की दोस्ती वाला एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है. यह वीडियो कर्नाटक के हुबली का है जिसमें डेढ़ साल का एक बच्‍चा बंदरों को खिला रहा है और उनके साथ खेल रहा है. अल्लापुर गांव के लोगों के लिए इसे देखना अब आम बात है.

VIRAL VIDEO: पुलिस अफसर को देख यह ‘डॉग’ भी करने लगा पुश अप, वीडियो देख हो जाएंगे लोट-पोट

ऑनलाइन पोस्ट किए गए इस वीडियो में बच्‍चा बंदरों के एक दल के बीच में है और एक-एक कर उन्‍हें कुछ खि‍ला रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि बच्‍चे के हाथ से बंदर खाने की चीज लेकर खा रहे हैं. बंदर रोज सुबह 6 बजे उसके घर के पास जमा हो जाते हैं जहां बच्‍चा उनके साथ खेलता है और उन्‍हें खि‍लाता भी है.
 
उसके परिवार वालों का कहना है कि बच्‍चे को बंदरों ने कभी नुकसान नहीं पहुंचाया है. परिवारवालों का कहना है कि यह सिलसिला उस समय से जारी है जब वह 6 महीने का था. इसे लेकर ट्वि‍टर पर कुछ यूजर इसे मानवीयता की मिसाल बता रहे हैं वहीं कुछ यूजर इसे बच्‍चे की सुरक्षा से भी जोड़कर देख रहे हैं.

देखें वीडियो...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Friendship Of Boy And Monkeys
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com