Chalti Train Mein Phone Snatch: सोशल मीडिया पर एक ऐसा चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग दंग हैं. आपने अब तक चोरी के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन किसी चोर को फिल्मी स्टाइल में चोरी करते और खुद ही उस हरकत को रिकॉर्ड कराते शायद ही देखा होगा. यह अनोखा वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे.
चोरी भी की, वीडियो भी बनाई (Phone Snatching from Train)
यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज naughtyworld पर 6 जुलाई को शेयर किया गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा है और उसके हाथ में एक लंबा डंडा है, जैसे ही एक ट्रेन वहां से गुजरती है, वह डंडे से एक यात्री के हाथ पर ज़ोर का वार करता है, जिससे यात्री का मोबाइल नीचे गिर जाता है, फिर वह चोर बड़े ही स्टाइल में नाचते-कूदते मोबाइल उठाता है और इस पूरी हरकत को वीडियो में कैद कराता है. सबसे हैरानी की बात यह है कि यह चोर अपनी इस हरकत को जैसे किसी फिल्मी सीन की तरह एन्जॉय कर रहा है और उसी अंदाज में रिकॉर्ड भी करवा रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूजर्स ने पकड़ लिया सिर ( Viral Instagram Video)
वीडियो को अब तक 51 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा, भाई को तो चोरी में भी स्टाइल चाहिए! एक अन्य यूजर ने कहा, नया जुगाड़ मिल गया मोबाइल चोरी करने का. वहीं एक यूजर ने दुख जताते हुए लिखा, मैंने भी अपना iPhone 15 ऐसे ही खो दिया था. कई यूजर्स इस वीडियो को पाकिस्तान का बता रहे हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
सवालों में सुरक्षा व्यवस्था (Thief Steals iPhone on Train)
इस तरह की घटनाएं न सिर्फ चौकाने वाली हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि चलती ट्रेनों और रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कितनी लचर है. अगर चोर इस हद तक बेखौफ होकर वीडियो बनवा रहा है, तो यह निश्चित रूप से एक गंभीर चिंता का विषय है.
ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं