विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2023

सोती हुई बिल्ली को उछल-उछल कर परेशान कर रहा था तोता, परेशान होकर बिल्ली ने पक्षी का किया बुरा हाल..

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बिल्ली मजे से सो रही होती है, तभी एक तोता आता है उछल-उछल कर बिल्ली को परेशान करने लगता है. फिर बिल्ली गुस्से से लाल हो जाती है और तोते की कर देती है कुटाई.

सोती हुई बिल्ली को उछल-उछल कर परेशान कर रहा था तोता, परेशान होकर बिल्ली ने पक्षी का किया बुरा हाल..

सोशल मीडिया पर एक तोते का वीडियो (Parrot Viral Video) वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली सोफे पर आराम से सो रही होती है, तभी एक तोता आता है और बिल्ली को उछल-उछल कर परेशान करने लगता है. बिल्ली की आंखें बार-बार खुलने लगती है. परेशान होकर बिल्ली मौसी (Cat and Parrot Fight) ऐसी करती है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. ये वीडियो ज़रा हटके है, जिसे कई लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बिल्ली मजे से सो रही होती है, तभी एक तोता आता है उछल-उछल कर बिल्ली को परेशान करने लगता है. फिर बिल्ली गुस्से से लाल हो जाती है और तोते की कर देती है कुटाई. इस वीडियो को देखने के बाद यूज़र्स अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो को 2 लाख से ज़्यादा व्यूज़ देखने को मिल रहे हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बड़ा ही शैतान तोता है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बिल्ली ने ज्यादा पीट दिया है. 

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parrot And Cat Viral Video, Parrot Video, Cat Funny Video, Cat Viral And Funny Video, Animal Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com