विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2022

नाले में फंसा हुआ था कुत्ता, ज़िंदगी-मौत से लड़ रहा था, जान पर खेल कर आर्मी ने डॉग की जान बचाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक नाले में एक कुत्ता फंसा हुआ होता है. वो ज़िंदगी और मौत से लड़ रहा होता है. उसने जीने की आस भी ख्तम कर ली होगी, मगर आर्मी के तीन जवान आते हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर डॉग की जान बचाते हैं.

नाले में फंसा हुआ था कुत्ता, ज़िंदगी-मौत से लड़ रहा था, जान पर खेल कर आर्मी ने डॉग की जान बचाई

ध्यान से देखा जाए हम जिस धरती पर रहते हैं, वो बहुत ही सुंदर है. यहां प्रकृति है, प्रेम है, करुणा है और दिल है. यूं तो सोशल मीडिया पर हम सैंकड़ों वीडियो देखते हैं. कुछ वीडियो दिल के करीब होते हैं वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो अलग होते हैं. अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता नाले में फंसा हुआ था. उसे बचाने के लिए आर्मी के जवान अपनी जान जोखिम में डालते हैं और बचा लेते हैं. सोशल मीडिया पर लोग आर्मी के जवानों का धन्यवाद कर रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक नाले में एक कुत्ता फंसा हुआ होता है. वो ज़िंदगी और मौत से लड़ रहा होता है. उसने जीने की आस भी ख्तम कर ली होगी, मगर आर्मी के तीन जवान आते हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर डॉग की जान बचाते हैं. सोशल मीडिया पर लोगों को ये वीडियो बहुत ही ज्यादा भा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो यूक्रेन का बताया जा रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर @Gerashchenko_en नाम के यूज़र ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 50 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही प्यारा वीडियो है, आर्मी के जवानों को सलाम. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- कितना बड़ा दिल है इनका.

वीडियो देखें- गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा के साथ हुए स्पॉट मुंबई एयरपोर्ट पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Trending News, Ajab Gajab News, Ukraine, War News, Trending News And Views, Dog, Dog Viral Video, Animal Viral Video, Trending Viral Video Today, Ajab Gajab Video In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com