विज्ञापन

दुनिया घूम रहा भारतीय युवक पहुंचा थाईलैंड, लोग बोले- विदेश में देश की बदनामी करवा रहा है

वीडियो में लोगों ने भारतीय युवक से कहा कि बिना पैसे के विदेश घूमने निकलना और दूसरों से उम्मीद करना गलत है. कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे लोग विदेश में भारत की छवि खराब करते हैं.

दुनिया घूम रहा भारतीय युवक पहुंचा थाईलैंड, लोग बोले- विदेश में देश की बदनामी करवा रहा है
दुनिया घूम रहा भारतीय युवक पहुंचा थाईलैंड
YouTube/@AnythingBanshi1791

Viral Video: दुनिया घूमने निकले भारत के एक युवक के सामने थाईलैंड (Thailand) में उस समय मुसीबत खड़ी हो गई, जब उसे एक बौद्ध मंदिर ( परिसर में रुकने से मना कर दिया गया. मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे वहां से जाने को कहा. पुलिस ने भारतीय युवक से कहा कि मंदिर परिसर में स्टे करनी की परमिशन नहीं है. भारतीय युवक ने अपने यूट्यूब चैनल पर थाईलैंड ट्रिप से जुड़े एक्सपीरियंस का वीडियो शेयर किया है. जिस पर अलग-अलग लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. किसी ने लिखा कि वो विदेशों में देश की बदनामी करवा रहा है.

बौद्ध मंदिर परिसर में लगाया टेंट 

ट्रैवल ब्लॉगर का यूट्यूब पर Anything Banshi नाम से चैनल है, उसके यूट्यूब पर करीब 18 हजार सब्सक्राइबर हैं. उसने 6 दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर डाले एक वीडियो में बताया कि थाईलैंड के मंदिर में पहली बार इतना बुरा एक्सपीरियंस रहा है. वह थाईलैंड के उडोन थानी प्रांत में स्थित एक बौद्ध मंदिर परिसर में रात बिताने के लिए रुका था. उसने एक बौद्ध भिक्षु से वहां रुकने के लिए पूछा था तो उसने हां कर दिया. पर कुछ ही देर में मामला उलटा पड़ गया.

पुलिस ने उससे मंदिर से बाहर जाकर होटल में रुकने के लिए कहा तो बंशी ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं. वह बिना पैसे के थाईलैंड घूम रहा है और खाने-पीने की चीजों के लिए दूसरों की मदद पर निर्भर है.

बिना पैसे के दुनिया घूम रहा

वीडियो में भारतीय यूट्यूबर ने पुलिस से कहा कि दूसरों के मदद के जरिए दुनिया घूमने की कोशिश कर रहा है. इस पर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह अच्छा नहीं है. दूसरी जगह जहां भी जाना, रुकने के लिए होटल लेना. इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने भारतीय यूट्यूबर बंशी की सुरक्षा की चिंता करते हुए कहा कि यहां बहुत खतरा है. वह किसी होटल में रुक जाएं. साथ ही यह भी बताया कि होटल में लगभग 400 थाई बाट में कमरा मिल जाएगा. हालांकि, बंशी ने पुलिस के सुझाव को यह कहते ठुकरा दिया कि उसके पास पैसे नहीं हैं. वो हर दिन होटल में नहीं रह सकता है.

अंत में पुलिस ने उसके सामानों की चेकिंग करने के बाद वहां से सामान समेटकर जाने कह दिय तो वह अपना सामान लेकर एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा, जहां पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसे कैंपिंग टेंट लगाने की अनुमति दी. वीडियो में बंशी ने बताया कि यहां पर हर जगह ऐसे रुकने की परमिशन नहीं होती है, इसलिए पुलिस वालों ने वहां से जाने को कहा. 

यह भी पढ़ें | 17 साल बाद भारत आई विदेशी ट्रैवलर सफर के दौरान रह गई दंग, बोली- ये वो देश नहीं है, जिसे मैं जानती थी

कुछ ने सलाह दी तो कुछ बोले- देश की बदनामी करवा रहा 

यूट्यूब चैनल पर डाले गए वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं. एक ने लिखा कि भारतीय होने के नाते, मुझे इस युवक के व्यवहार पर शर्म आती है. कृपया साथी भारतीयों को शर्मिंदा करना बंद करें. अगर आपके पास पैसे नहीं हैं, तो कृपया उन साथी भारतीयों से मदद लें जो आपको यात्रा करने और लोगों को अपनी कला दिखाने के लिए दान दे सकते हैं.

वहीं, एक दूसरे ने कमेंट में लिखा, "थाई पुलिस आपके साथ काफी काइंड थी, लेकिन इस वीडियो में आपकी हरकतें सहीं में गैरकानूनी हैं और आपको देश से निकाला जा सकता है." कमेंट में शख्स ने 3 जरूरी बातों का जिक्र किया- पहला, बिना पैसे के यात्रा करना और फ्री में ठहरने की भीख मांगना गैरकानूनी है. पर्यटकों के पास धन का प्रमाण होना चाहिए (कम से कम 20,000 थाई होम्ब). दूसरा, मंदिर पवित्र स्थान हैं, मुफ्त शिविर स्थल नहीं. तीसरा, वर्क परमिट के बिना पर्यटक वीजा पर YouTube वीडियो बनाना भी कानून के खिलाफ है. साथ ही यह भी लिखा अगर आप साधारण होटल में नहीं रुक सकते हैं आपको यात्रा नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढे़ं-

बिहार के लड़के ने पहली बार मम्मी-पापा को फ्लाइट में बैठाया, बोला- सपना सच हो गया

आयरलैंड में पढ़ने गए भारतीय कपल का हर महीने खर्चा 3.25 लाख, बोले- सिर्फ 2BHK रहते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News, Thailand Viral Video, Thailand Viral Video Indian Tourist, Indian Youtuber
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com