विज्ञापन

'सवाल उठाने पर पद से हटाने की धमकी', JPSC विवाद पर पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा का Ex चेयरमैन पर बड़ा आरोप

झारखंड लोक सेवा आयोग में नौकरियों के लिए हुई व्यापक धांधली के आरोपों पर मचे बवाल के बीच पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा ने पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि धांधलियों पर सवाल उठाने पर उन्हें पद से हटाने की धमकी दी गई थी.

'सवाल उठाने पर पद से हटाने की धमकी', JPSC विवाद पर पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा का Ex चेयरमैन पर बड़ा आरोप
JPSC की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा और पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते.
NDTV
  • झारखंड में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में व्यापक धांधली को लेकर छात्रों का लंबा समय से आंदोलन जारी है.
  • सीआईडी ने मामले की जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन परीक्षाएं अभी तक रद्द नहीं की गई हैं.
  • धांधली मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की गई, जिससे छात्रों का आंदोलन और बढ़ने की संभावना बनी हुई है.
रांची:

झारखंड में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में हुई व्यापक धांधली को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. इस बीच मामले की जांच कर रही सीआईडी ने कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. हालांकि जिन परीक्षाओं में धांधली के आरोप लगे हैं, उन्हें रद्द करने की घोषणा अभी तक नहीं की गई है. साथ ही मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश भी अभी तक नहीं की गई है. इससे छात्रों का आंदोलन और बढ़ता नजर आ रहा है. अब छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया है. 

अनिमा हांसदा का पूर्व चेयरमैन पर बड़ा आरोप

इस बीच JPSC की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा का बड़ा बयान सामने आया है. एक हिंदी अखबार को दिए इंटरव्यू में अनिमा हांसदा ने बताया है कि परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाने पर तत्कालीन JPSC अध्यक्ष एल. ख्यांगते ने उन्हें पद से हटाने की धमकी दी थी. 

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री सुदीप्त सोनू की ओर से सभी सदस्यों को इस्तीफा देने के लिए सूचित किया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

 
जहां-जहां गड़बड़ी देखी, वहां-वहां आवाज उठाई

अनिमा हांसदा ने दावा किया कि उन्होंने जहां-जहां गड़बड़ी देखी, वहां आवाज उठाई और इसकी जानकारी मंत्री को भी दी, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. इस मामले में अनिमा हांसदा से सीधे संपर्क कर उनका पक्ष लेने की कोशिश किया, लेकिन उन्होंने अखबार से बातचीत के बाद किसी अन्य मीडिया संस्थान से बात नहीं करने की बात कही. 

यह भी पढ़ें - JPSC-JSSC आंदोलन: 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव, छात्रों ने दिया अल्टीमेटम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JPSC, JPSC Paper Leak, JPSC Chairman, JPSC Chairman Khiangte, Anima Hansda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com