Sahara desert dinosaur: सहारा का वो रेगिस्तान जहां आज दूर दूर तक सिर्फ धूल और लू का पहरा है, वहां कभी खूंखार शिकारियों का बसेरा हुआ करता था. आखिर ये कौन सा खूंखार जीव था जो पानी में रहकर मछलियों का शिकार करता था? वैज्ञानिकों ने नाइजर के जेंगुएबी इलाके से एक ऐसे ही महामानव आकार के डायनासोर की खोज की है, जो करीब 10 करोड़ साल पहले धरती पर राज करता था. शिकागो यूनिवर्सिटी के पॉल सेरेनो और उनकी टीम ने इस नायाब खोज को अंजाम दिया है, जिसे सुनकर दुनिया हैरान है.

Photo Credit: AI
इस शिकारी का नाम 'स्पाइनोसॉरस मिराबिलिस (Spinosaurus mirabilis)' रखा गया है. ताज्जुब की बात ये है कि ये डायनासोर आज के शेर या टी-रेक्स की तरह सिर्फ जमीन पर नहीं दौड़ता था, बल्कि ये उथले पानी का बेताज बादशाह था. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट बताती है कि, इसे पहली बार 2019 में महसूस किया गया था, जब इसके जबड़े का हिस्सा मिला, लेकिन असली खेल तो 2022 में शुरू हुआ.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

सिर पर कलगी और पानी में शिकार का शौक (Spinosaurus mirabilis discovery)
इस डायनासोर की बनावट भी बड़ी तिलिस्मी थी. इसके सिर पर दो बड़ी हड्डियों वाली कलगी (क्रेस्ट) थी, जो शायद इसे अपनी बिरादरी में सबसे अलग और 'हैंडसम' दिखाती होगी. जानकारों का कहना है कि ये केराटिन से ढकी कलगी पहचान के काम आती थी. कमाल की बात ये है कि जिस जगह ये मिला है, वो कभी टेथिस सागर के किनारे हुआ करती थी.

Photo Credit: AI
भले ही आज वो जगह समंदर से 600 मील दूर हो, पर उस दौर में ये विशालकाय जीव मछलियों का काल था. इसकी फुर्ती और वजन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, इसे मशहूर टायरेनोसौरस रेक्स (T-Rex) के बराबर का दर्जा दिया जा रहा है. साइंस जर्नल में छपे इस शोध ने डायनासोर की दुनिया के कई अनसुलझे पन्ने खोल दिए हैं.
ये भी पढ़ें:-सावधान! भूलकर भी मत उठाना पेड़ से गिरा फल! नहीं तो लग सकता है 3.75 लाख का जुर्माना
मिट्टी से निकला 10 करोड़ साल पुराना सच (T-Rex sized dinosaur found)
सालों की खुदाई और मलबे की छानबीन के बाद ये पूरी तस्वीर साफ हुई है. वैज्ञानिकों का मानना है कि ये डायनासोर पानी के इतने करीब था कि इसके शरीर की बनावट ही तैरने और मछली पकड़ने के लिए ढल गई थी. सहारा की रेत ने न जाने ऐसे कितने ही खूंखार राज अपने सीने में दफन कर रखे हैं, जिनमें से ये एक सबसे बड़ी कामयाबी है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबर के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं